29 Mar 2024, 21:00:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 22 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2020 12:04AM | Updated Date: Jun 22 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं लेकिन आपको अपने पार्टनर को अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट बता देना चाहिए। यदि कोई विवाद हुआ भी तो आपके भावनाओं में बह जाने की सम्भावना है,इस प्रवृति पर नियंत्रण रखें। आप दिन का अंतिम हिस्सा किसी बोद्धिक कार्यकलाप या कलाकारी सम्बन्धी रूचि में लगा सकते हैं। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी सेहत आज बहुत अच्छी है और इसे अच्छी बनाये रखने के लिए आपको हर रोज सुबह हलकी-फुलकी एक्सरसाइज करने की आदत डालनी होगी। आज इसकी तरफ पहला कदम बढाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। आप शाम तक दांत में दर्द महसूस कर सकते हैं। अपनी अच्छी सेहत को बनाये रखने के लिए आपको अपने खाने का पैटर्न तुरंत ही बदलना होगा। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन अपने सम्बन्ध को नए स्तर पर ले जाने के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आप पहले से किसी के साथ सम्बन्ध में हैं तो आज अंतिम रूप से इस पर मोहर लगा सकते हैं। यहाँ तक कि आप परिवार शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं। जो अकेले हैं वे ऐसे किसी महत्वपूर्ण आदमी से मिल सकते हैं जो उनके भविष्य को काफी प्रभावित करेगा। अपने करीबियों के साथ समय बिताना न भूलें। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन उधार दिए हुए पैसे आपको वापस मिल सकते है। आज के दिन आप एक ऐसे व्यक्ति से भी मिल सकते है जिसे आप पहले से जानते हो और वो आपकी काफी हद तक आपकी भविष्य में आय को बढाने में मदद कर सकता है और यहाँ तक की ये व्यक्ति आपको अच्छी आय वाली नौकरी दिलाने में भी मदद कर सकता है जिससे आगे चलकर आपके करियर की दिशा भी परिवर्तित हो सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »