29 Mar 2024, 01:50:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

शनिदेव चाहें तो क्या नहीं हो सकता, 21 जून से इन 4 राशियों पर हो गए मेहरबान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 12:37AM | Updated Date: Jun 21 2020 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष राशि : आपको कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। जिम्मेदारी भरा उठाया गया कदम आपको तरक्की के रास्ते पर ले जाएगा। कुल मिलाकर आपको थोड़ा धैर्य रखना जरूरी है। समय का आनंद लें। धन लाभ का योग है।

मकर राशि : आपको धन लाभ होने की संभावना है अथवा आपको आर्थिक लाभ को लेकर इस समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आर्थिक मुनाफ़ा होगा और यदि जॉब करते हैं तो आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है।

कुंभ राशि : आपको अपने घर में सभी का प्यार एवं सपोर्ट मिलेगा। जिससे आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। आपके कई वर्षों से अटके हुए काम तेजी से बनेंगे। विद्यार्थी जीवन के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा रहेगा। आपकी धार्मिक पुस्तकों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि : परिवारजनों के साथ दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। आनंददायक प्रवास हो सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »