28 Mar 2024, 14:27:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 16 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2020 1:03AM | Updated Date: Jun 16 2020 1:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आज अप्रत्याशित रूप से काफी खर्च हो सकता है। आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं जिसकी आपको जरुरत नही है लेकिन आपको अच्छी लगती है,इससे आपकी वित्तीय स्थिति काफी प्रभावित भी होगी। अपनी इस खर्च करने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें तो दिन शांति से गुजर जाएगा। आपको आज कुछ नई वित्तीय योजनायें भी पता चलेंगी। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको आज यह महसूस होगा कि सेहत का सम्बन्ध शरीर की बजाय मन से अधिक है। आप इसे समझने के बाद अपनी चिंता तथा तनाव से छुटकारा पाने की दिशा में पहला कदम उठाएंगे और इससे न केवल आपका स्वास्थ्य बल्कि प्रवृति में भी सुधार होगा। कोई प्रेरणादायक टेप सुनें या आरामदायक मसाज की योजना बनाएं। त्वचा सम्बन्धी छोटी समस्याएँ जैसे मुंहासे आदि आपको परेशान कर सकते हैं। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आप अपने प्रेम से संभंधित रिश्तो में कड़वाहट और जटिलताएं तलाश सकते है , जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। आप अपने साथी पर विश्वास करने में असमर्थ महसूस कर सकते हैं और अपने रिश्ते को तोड़ने के बारे में भी सोच सकते है। हालांकि, संभावना है की अपने साथी के बजाय मुद्दे आप में ही निहित है और कोई भी कदम उठाने से पहले विश्लेषणात्मक तौर पर जरूर सोचे। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आप इस समय परिस्थितियों के गहन अर्थ को समझने की कोशिश में रहेंगे ! आप हाल ही में अपने पुरे किये गए कार्यो की समीक्षा करेंगे और अपने काम को और बेहतर बनाने के तरीके पर गौर करेंगे। हालांकि वित्तीय प्रबंधन आपके लिए मुश्किल साबित हो सकता है। आपके लिए धन संचित करना मुश्किल होगा !
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »