29 Mar 2024, 04:30:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सोमवार की रात को बुलंदियों पर रहेंगे 4 राशियों के भाग्य के सितारे, जीवन को मिलेगी नई दिशा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2020 10:02AM | Updated Date: Jun 15 2020 10:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष राशि : इस दिन आपको कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। जिम्मेदारी भरा उठाया गया कदम आपको तरक्की के रास्ते पर ले जाएगा। कुल मिलाकर आपको थोड़ा धैर्य रखना जरूरी है। समय का आनंद लें। धन लाभ का योग है।

मिथुन राशि : व्यापार के क्षेत्र में बढ़ोतरी होने से आपका लाभ भी बढ़ेगा। परिवार में माता-पिता का सहयोग आपको सबसे अधिक मिलेगा। जिसके कारण आप अपने व्यापार को नए लेवल पर ले जाने में कामयाबी हासिल करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। वाहन नियंत्रित से चलाएं।

सिंह राशि : आपको शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी कामयाबी मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम शत-प्रतिशत प्राप्त होंगे। सूर्यदेव आपकी सभी परेशानियों को हर लेगी और आपके जीवन में खुशियां भर देंगी। व्यापारियों के लिए नया कार्य करना बहुत शुभ साबित होगा।

कुंभ राशि : इन लोगों को बड़ा धन लाभ होने वाला है और रूका हुआ धन वापिस मिल सकता है। यह समय आपके लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। इस राशि के लोगों के ‌रुके हुए कार्य होंगे और सफलता के कई नये अवसर आपको प्राप्त होंगे और स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। इन राशि के लोगों को रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बस पढ़ाई में लापरवाही न करें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »