मकर दैनिक राशिफल
आप अपने आप को विभिन्न दिशाओं में आकर्षित अनुभव कर रहे हैं और समझ नही पा रहे कि क्या किया जाना चाहिए ? यह परेशानी आज और ज्यादा बढ़ेगी और आपके लिए फैसला लेना और भी मुश्किल हो जाएगा। आपको सावधानी से काम लेना होगा क्योंकि आपके फैसले लेने की क्षमता भावनाओ और दुसरे कारणों से प्रभावित हो सकती है।
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको वैकल्पिक चिकित्सा के फायदों के बारे में पता चलेगा। आप अपनी खराब सेहत के इलाज के तौर पर कई सारे नुस्खे आजमा चुके हैं परन्तु कोई विशेष फायदा नही हुआ है। आज आपको कोई ऐसा नुस्खा मिलेगा जिससे आपको वास्तव में आराम मिलेगा। आज प्रयोग करने से न डरें और वैकल्पिक उपाय अपनाकर देखें ,लाभ होगा।
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको अपने पार्टनर से बात करने के लिए काफी धीरज की जरुरत होगी। बहुत सारे मुद्दों पर बात न करें क्योंकि इससे आपके सम्बन्ध की शांति भंग हो सकती है। यहाँ तक कि बहुत छोटी छोटी असहमतियां भी गंभीर विवादों का रूप धारण कर सकती हैं। आज चुप रहना ही बेहतरीन उपाय होगा। शान्ति बनाये रखकर अपने सम्बन्ध की सहज शक्ति में विश्वास रखें ,मुश्किल समय भी गुजर जाएगा।
मकर कैरियर और धन राशिफल
आपको काफी समय से अपने सहकर्मियों की मदद मिल रही थी परन्तु अब समय ये मदद लौटने का है। अब आप अपने किसी सहकर्मी की मदद कर सकते है जिससे आपकी स्थिति आपके कार्यालय में और ददृढ़ता से मजबूत होगी और आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। हो सकता है आज आपको देर तक कार्य करना पड़े पर ये आपके लिए सहायक ही सिद्ध होगा।