17 Apr 2024, 04:03:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 13 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2020 12:16AM | Updated Date: Jun 13 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आपने अपने लिए बहुत ऊँचे मानक तय किये हैं और आप इन्हें हासिल करने के लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं। फिर भी लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल होगा और इससे आपको थोड़ी निराशा होगी। आपको लक्ष्य तय करने से पहले अपनी क्षमताएं ध्यान में रखनी होंगी। समय कोई बड़ा फैसला लेने के लिए उपयुक्त नही है। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको वैकल्पिक चिकित्सा के फायदों के बारे में पता चलेगा। आप अपनी खराब सेहत के इलाज के तौर पर कई सारे नुस्खे आजमा चुके हैं परन्तु कोई विशेष फायदा नही हुआ है। आज आपको कोई ऐसा नुस्खा मिलेगा जिससे आपको वास्तव में आराम मिलेगा। आज प्रयोग करने से न डरें और वैकल्पिक उपाय अपनाकर देखें ,लाभ होगा। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे। आप अपने किसी करीबी पर इसे उतार सकते है। आपका साथी इस आवेग से परेशान और व्यथित हो सकता है। अपने साथी को समझायें की ये आवेग अतीत की कुछ भावनाओं के कारण था जो उन्सुल्झी रह गयी थी। अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में नीला रंग पहनें। अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने की कोशिश करे और अगर वे अनयिंत्रित रहे तो उसकी तीव्रता को कम करने की कोशिश करे। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आज आप क्षमावान रहेंगे और उन्हें भी माफ़ करेंगे जिन्होंने आपके साथ गलत किया है। चाहे वे आपके सहकर्मी हो जिन्होंने जलन की वजह से आपको नुकसान पहुँचाने कोशिश की या आपका क्रूर मालिक जिसने कभी आपकी बात नहीं सुनी और हमेशा से आपकी प्रगति में बाधा उत्पन्न की। आपकी वितीय स्थिति उच्च रहेगी हालाँकि आपको लाभ के लिए जोखिम उठाने पड़ सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »