29 Mar 2024, 10:22:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 13 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2020 12:13AM | Updated Date: Jun 13 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
खुशियाँ मनाने का समय है। आपके किसी करीबी की शादी है। इस जोड़े को आपसे बहुत शुभकामनाएँ मिलेंगी। अगर किसी से प्यार करते हैं तो उससे शादी के बारे में सोच सकते हैं। जो पहले से शादीशुदा हैं,उनके लिए पार्टी में मजे करने का समय है। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आज काफी जोशीले और सक्रिय मूड में हैं। आप पिछले कई दिनों से छोटे मोटे खिंचाव और दर्द कि गिरफ्त में थे ,इससे आप मूडी और चिडचिडे से हो गए थे। आज आप उस साड़ी फीलिंग से मुक्ति पाकर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अनुभव करेंगे। आप अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीरता से लेने और बेहतर जीवनशैली की ओर मुड़ने के लिए बिलकुल तैयार हैं। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आपको अपने पार्टनर के ही भले के लिए उनसे किसी बात पर कहासुनी करनी पड़ सकती है। हो सकता है कि उन्हें आपकी बात अच्छी न लगे लेकिन आपको उन्हें अपनी बात समझानी होगी। इस बात को बहुत अधिक लम्बा न खीचें नही तो बात बिगड़ भी सकती है। शांति से पेश आयें ,शाम को आपके सुलझे हुए व्यवहार के कारण आपको अपने पार्टनर से और भी अधिक सम्मान मिलेगा। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
आपके कार्य क्षेत्र या करियर में परिवर्तन आने के संकेत हैं। अगर आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे है, तो आज आपके अंतिम कदम उठाने की संभावना है। हो सकता है की आप अपना प्रशिक्षण संस्थान भी खोले जो की आप लंबे समय से करना चाहते थे। इस प्रक्रिया में, आपको कुछ जोखिम भी लेने पड़ सकते है , पर ये भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »