29 Mar 2024, 17:30:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 13 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2020 12:10AM | Updated Date: Jun 13 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आज आप आवेगी मूड में हैं ,किसी भी काम के बारे में भली प्रकार सोचे बिना ही करने दौड़ पड़ेंगे जिसके कारण आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं। हालाँकि इस समय ऐसा कर पाना थोडा मुश्किल है , लेकिन मन को शांत रखें। आपके सामने कई अवसर एक साथ आयेंगे,आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको आज गिरकर छोटी-मोटी चोट लग सकती है या आपको एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। छोटी-मोटी दुर्घटना की भी आशंका है। आपको अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी। इसके अतिरिक्त दिन में कुछ विशेष नही होगा। आप किसी से स्वास्थ्य केंद्र में मिलने जा सकते हैं। यह समय अपनी जीवनशैली में कुछ ऐसे बदलाव करने के लिए बिलकुल ठीक है जिनकी आपको लम्बे समय से जरूरत है। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आज आपकी एक ऐसी स्थिति का सामना करने की संभावना है , जिससे आपकी प्यार और प्रतिबद्धता की शक्ति का परीक्षण होगा। आपको अपने मस्तिष्क में ये ध्यान रखना होगा की आपके साथी का आप पर पूर्ण विश्वास है और आपको इस प्रेम की परीक्षा में पास होना है , ताकि ये प्रेम सम्भंध हमेशा के लिए प्रगाढ़ बने रहे। अगर आप में दया और सहानुभूति रहेंगी , तो आप किसी चीज़ का भी डटकर सामना कर सकते हो , चाहे आपका भाग्य कैसी भी पहेली आपके सामने लाये। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आप स्वाभाविक रूप से शक्ति और अधिकार के लिए आकर्षित रहे हैं और इस वजह से हमेशा आपने ध्यान केंद्रित कर काम किया है। आपका परिश्रम आज फल दे सकता है , लेकिन आप अपना धैर्य बनाये रखें और अपने समय के साथ चले। ये भी आवयशक है की आप अपने मन को भी व्यस्थित एवं खुला रखे। ज्यादा स्वच्छंद और अनुमानित न हो और उस तरह से आप सबके साथ एक अच्छे तरीके से कार्य कर पाएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »