20 Apr 2024, 18:20:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 12 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2020 12:10AM | Updated Date: Jun 12 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमे से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा। आज अपनी किसी एक या अधिक दोस्तों की परेशानी में मदद भी करने वाले हैं। दूसरी ओर,एक दोस्त आपके ऊपर अपना गुस्सा भी निकल सकता है लेकिन बुरा ना मानें। उस दोस्त की अपनी कुछ परेशानियां चल रही अहिं और इसीलिए वह ऐसे व्यवहार कर रहा है। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप इस समय शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत शक्तिशाली हैं। इसीलिए जो आपका लक्ष्य है उसे अब पाने की कोशिश करें। केवल अपने लुक्स के प्रति ही जागरूक न रहें। अपने आसपास लोगों से उन समस्याओं के बारे में भी बात करने की कोशिश करें जो आपको एक्सरसाइज करते वक्त होती हैं। इससे आपको कई तरह के समाधान प्राप्त होंगे,जो आपको सबसे अच्छा लगे उसे अपना सकते हैं। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आप सामने वाले को अपनी हंसी मजाक से प्रभावित करना चाह रहे हो लेकिन या तो वह आपसे प्रभावित नही होगा या फिर आप पर यह बात जाहिर नही होने देगा। शायद आपको उस पर प्रभाव जमाने के लिए कोई और तरीका ढूँढना पड़ेगा। जिसे आप किसी का दिल जीतने का सबसे अच्छा तरीका समझते हैं ,हो सकता है सामने वाले को पसंद न आये , इसीलिए जरुरत पड़ने पर उसमें बदलाव लाने के लिए तैयार रहें। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन आपकी प्रतिभा को आपके उच्च अधिकारी पहचानेगें और आपके कार्य क्षेत्र में आपकी काफी प्रशंसा होगी और साथ ही साथ आपको घर में उपहार भी मिल सकता है जो आपके दिन को प्रज्जवलित करेगा और आप इस के हक़दार भी है। आपने अपने करियर को उठाने के लिए बहुत प्रयास किए है जिससे की आपको अपने कार्य की सराहना मिलेगी और अब उनके फल मिलने का समय भी है। आज के दिन आप कुछ महंगी खरीदारी में भी व्यस्त रहेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »