28 Mar 2024, 20:49:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 05 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 12:13AM | Updated Date: Jun 5 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपने अपने लिए बहुत ऊँचे मानक तय किये हैं और आप इन्हें हासिल करने के लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं। फिर भी लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल होगा और इससे आपको थोड़ी निराशा होगी। आपको लक्ष्य तय करने से पहले अपनी क्षमताएं ध्यान में रखनी होंगी। समय कोई बड़ा फैसला लेने के लिए उपयुक्त नही है। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप काफी संवेदनशील हैं और आपका पाचन तन्त्र भी। जैसे ही आप कोई ऐसा खाना खाते हैं जो आपके पाचन तन्त्र के अनुकूल नही होता तो आपका शरीर इसे रिजेक्ट कर देता है। आपको इसी कारण उलटी और दस्त हो सकते हैं ,अगर आप संभले नही तो समस्या गंभीर रूप भी ले सकती है। देसी स्तर पर तैयार की गयी दवाइयां अपनाने की कोशिश करें। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
आज आपके प्रेम के रिश्तो में भ्रम और पहेली की स्थिति रहेगी। आप अपने साथी के कार्यों और मंशा को समझने में असफल रहेंगे। बेचैनी और असंतोष की एक अस्पष्ट भावना भी आप के अंदर रहेगी। सब कुछ ठीक होने में समय लगता है और वो आपको देने की जरुरत है। जल्दबाजी में चीज़ो से निपटना आपको कुछ मदद नहीं दे पाएगा। धीमी गति से आगे चले और स्थिति का हल अपने आप निकल जाएगा। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
ये समय अपने सहकर्मियों का उत्साह बढ़ाने का समय है ! आप कुछ कठिन कार्य के लिए प्रयासरत है जिसमे आपके जूनियर या आपसे निचले क्रम के सहकर्मी आपका समर्थन करेंगे और आपके सच्चे समर्थक होंगे। इसलिए उन्हें खुश रखे ! जो लोग अपने कार्यालय में अग्रणी स्थिति या उच्च पद पर है , उन लोगों के लिए बेहतर करियर के अवसर आज आ सकते है। यह आप के लिए बेहतर भविष्य की संभावनाए लेकर आएंगे जो की आप के लिए लाभप्रद होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »