20 Apr 2024, 12:57:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 01 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2020 12:11AM | Updated Date: Jun 1 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ऐसी स्थितियां आ सकती हैं जो आपको बिना सोचे काम करने के लिए उकसायें। यह सही समय है जब आपको सब कुछ अपने नियंत्रण में रखकर युद्ध स्तर पर काम करना है। अपने बच्चों या छोटे बहन भाइयों के लिए सुरक्षात्म्क रवैया अपनाएँ। आप बहुत अच्छी तरह सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे और यहां आपका बहुत अच्छा स्वागत होगा। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
यह समय एक सख्त शारीरिक कार्यक्रम शुरू करने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। आपको यह भी समझना है कि जीवन का पूरा आनंद लेने के लिए स्वस्थ शरीर का होना बहुत आवश्यक है। कुल मिलाकर आप अपनी सेहत के लिए जागरूक हैं लेकिन अब आप अपनी ट्रेनिंग के प्रति और अधिक समर्पित हो जायेंगे। आप किसी खेल प्रतियोगिता में भी भाग लेंगे और बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आप अपने डाइट पैटर्न में भी बदलाव करेंगे। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
आज से आप और आपके पार्टनर के बीच समझ और एडजस्टमेंट का एक नया दौर शुरू होने वाला है। आपके सम्बन्ध के सब जाले साफ हो चुके हैं और आप दोनों एक दुसरे को अब बहुत अच्छी तरह से समझने लगे हो। इससे आपका सम्बन्ध और मजबूत ही होगा। दिन आपके लिए काफी आशाएं लेकर आएगा। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
आपकी आय और कैरियर को प्रभावित करने वाले ग्रहों के बीच का गठबंधन अब अपनी मजबूत केंद्र बिंदु पर आ रहा हैं। इसका मतलब यह है की अगर आप अपने कैरियर के लिए अपने समय और ऊर्जा से कार्य करते है, तो आपकी जमा राशि को बढ़ावा मिलेगा। आप में ऐसी ऊर्जा और क्षमता है की आप और अधिक कार्य करके अपनी आय में और सुधार ला सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »