28 Mar 2024, 23:44:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 26 मई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2020 12:10AM | Updated Date: May 26 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज अपने अपने ही भीतर शक्ति का नया-अद्वितीय श्रोत ढूँढ लेंगे और आपको यह अनुभव होने लगेगा कि आप अपने जीवन में जिन समस्याओं से अब जूझ रहे हैं ,उनसे निपटने के लिए आपको किसी भी बाह्य मदद की जरुरत नही है। आप आसानी से खुद ही सब कर सकते हैं,इस बात का अनुभव आपको आज हो जाएगा। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
शाम का समय आपके लिए चुनौतीभरा हो सकता है लेकिन आध्यात्मिक प्रकार की एक्सरसाइजेज जैसे योग ,ध्यान और ताई-ची आदि से आप अपनी अच्छी सेहत के रास्ते में आने वाली हर बाधा से पार पा सकते हैं। अगर कोई तकलीफ बढती दिखाई दे तो उसके प्रति लापरवाह न हों ,तुरंत डॉक्टर की मदद लें और उनसे कहें कि आपको कोई हलकी दवा दे दें। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आपका अपने जीवन साथी के साथ लगाव काम के दबावों के चलते कम होता दिखाई दे रहा है लेकिन आप इस को अर्थपूर्ण बनाने के लिए अपनी कोशिश तो कर ही सकते हैं। अगर आप इस सम्बन्ध को लेकर गंभीर हैं तो आपको उसी आकर्षण को वापस पाने की कोशिशें करनी हैं नही तो अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें। अगर किसी का आपके लिए अधिक महत्व ही नही है तो व्यर्थ के प्रयासों में समय क्यों नष्ट करना ?
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आप अपने कार्यो को करते हुए धैर्य रखते है , पर आज आप में अधिकार की भावना रहेगी। आपको ये एहसास करने की जरूरत है की चीजे अपनी गति से आगे चलेंगी और ज्यादा पाने की चाह आपको पीछे की और धकेल सकती है। आपमें हमेशा धैर्य की भावना रही है और हमेशा से निर्धारित मार्ग की तरफ आप अग्रसर रहे है , आपको ये याद करने की जरूरत है की क्यों आप इस पथ पर आगे की और बढे थे और उसी पथ पर आगे बढ़ते रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »