29 Mar 2024, 11:08:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 26 मई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2020 12:09AM | Updated Date: May 26 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज दिनभर आपका मूड बदलता रहेगा लेकिन आपका भाग्य आपके साथ है ,इसका एक नुक्सान यह है कि आप भाग्य के भरोसे पर अधिक रह सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इसके कारण परियोजनाओं की तैयारी में कोई कमी ना रहे। वित्तीय फायदे तो होंगे किन्तु अनावश्यक खर्च ना करें। वित्तीय लाभ का यह सिलसिला अधिक समय तक नही चलेगा। 
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको यह बात बहुत ध्यान देकर समझने की आवश्यकता है कि आपका स्वास्थ्य आपकी संपत्ति है और आपको इसका बहुत ध्यान रखना है। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई कार्यक्रम,कोई खेल या कोई अभ्यास –कक्षा शुरू करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। तैराकी या पानी सम्बन्धी कोई अन्य कार्यकलाप विशेष लाभकारी होंगे। अगर आप आज स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई कार्यक्रम शुरू करते हैं तो उसकी सफलता की संभावनाएं अधिक होंगी। 
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
आज आप अपने रोमांटिक सम्बन्ध को अधिक समय नही दे पायेंगे क्योंकि आप दुसरे पारिवारिक संबंधों में व्यस्त रहेंगे। आपके मात पिता या बच्चे आपसे आपका काफी समय मांगेंगे लेकिन अगर आप इन सब जिम्मेदारियों में अपने पार्टनर को भी शामिल कर लेंगे तो रोमांस के लिए भी मौका निकल ही आएगा। इससे आपके सम्बन्ध को एक नई ताजगी मिलेगी। 
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
अपने स्वयं के वित्त एवं धन का नियंत्रण लेना आप के लिए अब बहुत महत्वपूर्ण है और आप इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत से डरते नहीं हैं। आज आप बहुत संगठित और अनुशासित हैं और आप बहुत ही व्यावहारिक तरीके से अपने कार्य क्षेत्र और कैरियर के मुद्दों से निपटने के लिए तैयार हैं। आज आप अपने अच्छे काम शुरू करे और एक बहुत ही कम समय के भीतर आप अपने वित्त एवं धन के सकारात्मक परिणाम को महसूस करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »