29 Mar 2024, 16:15:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राहु का राशि परिवर्तन - किन राशियों की बदलेगी किस्मत?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2020 12:04AM | Updated Date: Apr 2 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष
इस राशि के लिए राहु का गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। आपके साहस में वृद्धि होगी। जिससे आप अपने सभी कार्यों को अच्छे से पूरा कर पायेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
 
वृष
राहु का गोचर आपके लिए मिला जुला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति कुछ प्रभावित हो सकती है। वाणी पर खास संयम बरतने की जरूरत पड़ेगी।
 
मिथुन
राहु के गोचर से आपको सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी। शारीरिक और मानसिक कष्ट बढ़ेंगे। कोई भी निर्णय इस दौरान सोच समझकर लेना होगा।
 
कर्क
राहु का गोचर आपके लिए शुभ रहने वाला है। विदेश यात्रा का अवसर प्राप्त हो सकता है। खर्चों में भी बढ़ोतरी के आसार हैं। रूका हुआ धन वापस होने के आसार हैं।
 
सिंह
आपके लिए राहु का गोचर शुभ रहने वाला है। आय में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं।
 
कन्या
राहु के राशि परिवर्तन से आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं। दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है और आप अध्यात्म के क्षेत्र में ज्यादा ध्यान देंगे।
 
तुला
राहु आपके संघर्ष बढ़ायेगा। भाग्य के भरोसे मत बैठें। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।
 
वृश्चिक
राहु का गोचर आपको सफलता दिलायेगा। लेकिन स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखिए।
 
धनु
राहु आपके लिए भी कुछ भी अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। पार्टनरशिप में काम करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ लव रिलेशन भी तनाव पूर्ण रहने के आसार हैं।
 
मकर
सितंबर के बाद से आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आने के आसार हैं। कर्ज लेने की स्थिति बनती हुई दिखाई दे रही है। कार्यक्षेत्र में शत्रु आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए सावाधान रहें।
 
कुंभ
राहु का गोचर आपके संतान पक्ष के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है। छात्रों को शिक्षा में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य भी अचानक से बिगड़ने के आसार हैं।
 
मीन
राहु का गोचर माता के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है। किसी करीबी से रिश्ते खराब हो सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »