28 Mar 2024, 17:37:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 31 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 12:19AM | Updated Date: Mar 31 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है। किसी ख़ास निजी समारोह के लिए इन मौकों को रोके रखना आपके लिए सही है। आप साधारणतया बहुत अच्छे हैं और इसीलिए आपके दोस्त आपसे लगाव रखते हैं। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको स्वास्थ्यकर आदतें अपनाना थोडा मुश्किल लग रहा है। हो सकता है कि आपका जिद्दी और अड़ियल स्वभाव ही इसका कारण हो और आपको आगे बढ़ने से रोक रहा हो। सबसे अधिक महत्व अपनी सेहत को दें। हर रोज रात से पहले आराम करने ,सुबह उठकर जिम जाने और संतुलित भोजन ही करने की आदत पर अड़ जाएँ तो आपकी सेहत में बहुत लाभ हो सकता है। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
अगर आप अपने रिश्ते को व्यवस्थित करना चाहते हैं , तो आज का दिन सर्वोत्तम है। अपने परिवार के मध्य में अपने आप को व्यक्त करें। आपके ग्रहों की स्थिति के कारण आप में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा जिससे की आपका परिवार खुश होगा। आज अपनों के साथ जश्न मनाने का एक बढ़िया दिन है। अपनी देखभाल और चिंता को दिखाने के लिए अपने परिवार के साथ समय बिताएं। आप के इन भावो को देखकर वे बहुत खुश होंगे। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
कुछ समय से अपने कार्यालय में आप काफी अच्छा काम कर रहे है और ये खूबी आज आपको अपने मालिक की नजरो में काफी ऊपर उठाएगी। पदोन्नति भी आपका इतंजार कर रही है परन्तु आपके सहकर्मियों की द्वेष एवं जलन आपका मन ख़राब कर सकती है। ये आपके लिए एक मुश्किल चुनौती की तरह है और आपको इस बात का ध्यान रखना है की ये चीज़ आपके मन और मस्तिस्क पर बुरा प्रभाव न डाले। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »