20 Apr 2024, 02:28:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 29 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 12:24AM | Updated Date: Mar 29 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपको अपनी आरामदायक स्थिति से बाहर आकर कुछ गंभीर प्रयास करने हैं। सावधान रहें कि बिलकुल परम्पराओं के अनुसार चलने से आपको कुछ हासिल नही होगाǀगंभीर होकर प्रयास करने से ही आपको बहाव के साथ बहते रहने के स्थान पर जीवन जीने की सही भावना आएगी। यह इस समय आपको मुश्किल जरुर लगेगा ,लेकिन अगर एक बार आप यह कर गये तो आपका जीवन ही बदल जाएगा। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज सेहत और ऊर्जा दोनों ही आपके मजबूत पहलू है कोई काम असंभव नही लगता और आप सब काम निश्चित समय में बिन कोई परेशानी पूरा कर लेंगे। वास्तव में ,आप इतना उर्जावान महसूस कर रहे हैं कि पिछले लम्बे समय से कोई मेहनत का काम न करने के बावजूद आप दौड़ या जिम के लिए जा सकते हैं। आपकी शारीरिक फिटनेस जीवन के एनी सभी क्षेत्रों में भी दिखाई देगी क्योंकि आप सकारात्मक उर्जा और विचारों से भरे हुए हैं। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आज आप अपने अतीत के किसी व्यक्ति से मेल मिलाप कर सकते है , यद्यपि ये व्यक्ति आपके प्रेम प्रसांगिक रिश्तो से हटकर होगा। वह व्यक्ति आपको महत्वपूर्ण दिशा निर्देश या ऐसा मार्गदर्शन कर सकता है , जिससे की काफी लम्बे समय से जो भ्रम और परेशानियाँ आपके जीवन में थी , उन्हें दूर किया जा सकता है। इस जानकारी की मदद से आप अपना पहला कदम इन घावों को भरने में उठा सकते हैं। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
नए और अलग अलग कार्य करने के अवसर आज आपके रास्ते में आएंगे। आज नए ग्राहक और विभिन परियोजनाए आपके पास आ सकती है और कुछ में तो इतनी संभावना होगी की वो आपकी सपनो की या महत्वपूर्ण परियोजना बन सकती है। इस अवसर का फायदा उठाने के लिए, आपको आज अतिरिक्त मेहनत करनी होगी, और आप इसे करते हुए आनंद को महसूस करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »