28 Mar 2024, 17:39:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 28 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2020 12:19AM | Updated Date: Mar 28 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप उर्जा से भरे हैं और आशावादी सोच रखते हैं।  कुछ दिन पहले तक जो भी चीजें बिलकुल व्यर्थ लग रही थी,आज उतनी नही दिखेंगी।  आपके दृष्टिकोण की दृढ़ता और जीवनशक्ति से आपको इस स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी। आज का दिन अपनी सोच,विचारों और इच्छाओं को खुलकर व्यक्त करने के लिए भी बहुत उपयुक्त है। सच्चे दिल से लक्ष्य प्राप्ति की कोशिश करें,आपको सफलता जरुर मिलेगी।  
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन कोई भी नयी शुरुआत करने के लिए बहुत अच्छा है। अगर आप नौकरी ,करियर या बॉस बदलने या कोई नया सम्बन्ध शुरू करने की योजना भी बना रहें हैं तो आज का दिन बिलकुल सही है।  अगर आपको कोई जोखिम लगता भी है तो भी चांस लेने में कोई बुराई नही अहि ,अंत में वही होगा जैसा आप चाहते हैं।  
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
आज जो अकेले हैं .उनकी किस्मत उनका काफी साथ देगी| आपको अपना साथी आध्यात्मिक या खेलों से सम्बंधित जगहों पर मिल सकता है। जो पहले से किसी के साथ सम्बन्ध में हैं ,उन्हें कुछ दिनों के लिए इससे अवकाश लेकर ऐसी चीजों के लिए समय निकालना चाहिए जिसके लिए सामान्यत उन्हें समय नही मिल पाता और जो उनके मनपसंद काम हैं। कभी कभी दो लोगों को एक दूसरे के साथ की कीमत अलग रहकर समझ में आती है।  
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
अगर आप अपनी क्षमता से कार्य करने की कोशिश करेंगे, तो आपके प्रयासों को उदारता से पुरस्कृत किया जाएगा , तो अपने काम और जिम्मेदारी पर ध्यान केंद्रित करे।  आपकी ओर से की गयी कोई लापरवाही आप के लिए भारी पड़ सकती हैं, हालांकि दिन मौद्रिक लाभ के लिए शुभ है।  आपका पिछला निवेश आपको अच्छी आमदनी दे सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »