28 Mar 2024, 17:49:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

30 मार्च से नीच का गुरु, इन सात राशि वालों की चमका देगा किस्मत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2020 12:55PM | Updated Date: Mar 26 2020 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष
नीच राशि का गुरु आपके लिए भाग्यशाली होगा। इस दौरान आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में आप खासी रुचि रखेंगे। आपको किसी तीर्थ स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। अपने कर्म क्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन सराहनीय होगा। आपके भाग्य में वृद्धि की की प्रबल संभावना है। आप समाज कल्याण के कार्य करेंगे।
 
मिथुन
गुरु का राशि परिवर्तन आपके लिए कई अच्छी सौगातें लेकर आएगा। दांपत्य जीवन के लिए यह शुभ घड़ी होगी। जीवनसाथी और आपके बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। अगर आप शोध के कार्य से जुड़े हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। रहस्यमी चीज़ों की तरफ ध्यान आकर्षित होगा। शोध के विद्यार्थियों के लिए गुरू की चाल बहुत शुभ है।
 
कन्या 
गुरु की चाल का आपको लाभ मिलेगा। इस समय आपकी अधूरी इच्छाएं पूर्ण होंगी। आपके सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। गुरु के आशीर्वाद से आप कोई नया घर या वाहन आदि खरीद सकते हैं। माता जी को स्वास्थ्य लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। गृह क्लेश से छुटकारा मिलेगा। घरवालों के बीच प्रेमभाव देखने को मिलेगा।
 
वृश्चिक 
गुरु की चाल आपके लिए शुभ समाचार लेकर के आएगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। आपका व्यवहार लोगों को पसंद आएगा। अपनी मधुर बातों से आप सामने वाले व्यक्ति का दिल जीतेंगे। आपका आत्मविश्वास, पराक्रम और साहस बढ़ेगा। इस अवधि में कोई साहसिक कार्य कर सकते हैं। 
धनु 
गुरु का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान आप अच्छी किताबें पढ़ेंगे। आपकी तार्किक शक्ति मजबूत होगी। आर्थिक रूप से यह गोचर आपको सफल परिणाम दिलाएगा। लोग आपके व्यक्तित्व की तारीफ करेंगे। वे आपसे सलाह मशविरा भी लेंगे। आपका सामाजिक ओहदा बढ़ेगा। 
 
कुंभ
गोचर की अवधि में आपको देवगुरु बृहस्पति का आशीर्वाद मिलेगा। धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम मिलेंगे। नौकरी में सैलरी बढ़ेगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। घर में बड़े भाई-बहनों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। 
 
मीन
नीच राशि में गुरु आपको लाभ पहुंचाएगा। नौकरी-व्यापार में अच्छ परिणाम मिलेंगे। जो जातक एजुकेशन क्षेत्र से संबंध रखते हैं उनके लिए यह समय बेहद ही अच्छा रहने वाला है। काम में सफलता मिलने से आप खुश दिखाई देंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »