29 Mar 2024, 12:50:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

शनिवार के दिन ये चार राशि वाले रहें सावधान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2020 1:18PM | Updated Date: Mar 25 2020 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृष 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला असर लेकर आएगा। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा और ससुराल से झगड़ा हो सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी दिन ज्यादा बढ़िया नहीं है, उन्हें भी सावधानी बरतनी होगी लेकिन नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बहुत बढ़िया है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, जिससे आप बीमार पड़ सकते हैं।
मिथुन 
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा तथा हर काम को पूरी मजबूती के साथ अंजाम देंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। आपको उसका अच्छा लाभ मिलेगा लेकिन भाग्य कमजोर होने से कामों में रुकावट आ सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव बना रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके परिवार का सहयोग आपको मिलेगा जिससे आपकी कुछ समस्याओं का अंत होगा।
कर्क 
आज के लिए आपको काफी सोच समझकर काम लेना होगा। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा जिससे आप पूरी उर्जा में दिखाई देंगे लेकिन कामों में विलंब होने से मन दुखी हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल भी बढ़िया रहेगा लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है और जो लोग प्रेम जीवन में भी हैं, उन्हें भी आज अपने प्रिय की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अपने विरोधियों से सावधान रहें। व्यापार के मामले में आज का दिन अच्छे नतीजे लेकर आएगा।
सिंह 
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत में मजबूती रहेगी। काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। कुछ लोगों को ट्रांसफर होने के योग बन सकते हैं। नई नौकरी की तलाश भी करेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी मिलेगी लेकिन प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके परिवार में किसी बात को लेकर गहन विचार विमर्श हो सकता है, जिसका असर आपकी पर्सनल लाइफ पर भी पड़ेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »