20 Apr 2024, 08:40:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सभी राशियों के जातक आज के दिन घर पर क्या करें, क्या नहीं?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2020 12:36AM | Updated Date: Mar 23 2020 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष 
जातक घर पर रहे, पूजा-पाठ में मन लगाएं। ईश्वर से दुआ करें कि वर्तमान परिस्थिति से लड़ने में मदद मिले। आज घर पर परिवार के साथ वाद-विवाद से बचकर रहे। नौकरी में अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे।
 
वृष 
जातक महामारी नामक इस शत्रु को परास्त करेंगे। आज घर पर रहकर नई योजना बनाएंगे। रुके कामों में गति मिलेगी। शारिरीक पीड़ा संभव है। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ती होगी।
 
मिथुन 
कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, लेकिन घर से निकलने से बचें। आज परिवार के साथ घर पर वक्त गुजरेगा इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ में कमी होगी। ईश्वर की आराधना करे। महामारी से बचने के लिए खुद अपनी रक्षा करें। बच्चे व परिवार का ख्याल रखें।
 
कर्क
भविष्य की चिंता सताएगी। आज के दिन वर्तमान परिस्थिति से लड़ने के लिए भगवान शिव की पूजा करें। मंत्रों का घर पर रहकर जाप करें। बहुत जरूरी ना हो तो यात्रा से बचें। इस राशि वाले व्यक्ति को सलाह दी जाती है कि वह अपने सेहत को लेकर सावधान रहें।
 
सिंह 
घर परिवार के साथ रहे किसी मित्र के यहां ना जाएं। ऑफिस के काम भी हो सके तो घर पर रहकर ही करें। सेहत को लेकर सतर्क रहे, आज का समय परेशानी का कारण बन सकता है। बिजनेस में नुकसान होगा। लेकिन ध्यान रखें सेहत से बढ़कर कुछ नहीं। बच्चों के साथ खाली समय का सदुपयोग करें।
 
कन्या 
कोई न कोई घटना घटेगी जो परेशानियां खड़ी कर सकती है, आज किसी कि बातों में ना आएं, कोई भी काम प्रारंभ न करें। इस समय भाइयों के साथ भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखने कि जरूरत है अन्यथा किसी के साथ मन मुटाव का सामना करना पड़ सकता है। मायके या ससुराल से अशुभ समाचार मिलेंगे। आज घर पर रहें।
 
तुला 
स्वभाव में जिद्दीपन बढेगा जो कि जातक के लिए सही नहीं होगा। परिवार से मिलने वाले सुख में कमी होगी। जातक के पिता की सेहत में उतार चढ़ाव लगा रहेगा। घर पर रहकर पढ़ने वाले बच्चे पढाई लिखाई में मन लगाएं। आज के दिन खासकर घर से बाहर ना निकले।
 
वृश्चिक 
घर में आनंद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करें आगे सफलता हासिल करेंगें। घर में जातक किसी से ज्यादा हंसी मजाक ना करें वह उन्हें महंगा पड़ सकता है। आज घर पर ही पूजा होम करें। घर से बाहर ना निकले । अगर जातक हनुमान जी का आराधना करते है तो सेहत बढ़िया रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »