28 Mar 2024, 15:33:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 23 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2020 12:11AM | Updated Date: Mar 23 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। सब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे। खूब प्रशंसा मिलेगी। इस बेहतरीन समय का प्रयोग नए दोस्त बनाने और नए लोगों से मिलने जुलने में करें। इससे आपके सामने नए अवसर खुलेंगे। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
जिन मानसिक चिंताओं और कई तरह के दबावों के कारण आप पिछले कुछ समय से परेशान हैं ,उनसे राहत पाने के लिए आधात्मिक उपायों और तरीकों का सहारा लें। इससे आपको बहुत फायदा होगा ,यहां तक कि जीवन के प्रति आपका नजरिया भी बदल जाएगा। किसी फिटनेस कार्यक्रम में अपन अनाम दर्ज करा लें और आप पायेंगे की फायदेमंद होने के साथ साथ कुछेक अभ्यास कर लेना मुश्किल नही है। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आपके लिए खुशियाँ मनाने का समय है। जो लोग विवाहित हैं उन्हें कोई व्यक्तिगत खुशी मिलेगी जैसे बेहतरीन साथ का एक और वर्ष पूरा होने या परिवार में नये मेहमान के आने की ख़ुशी। जिनका अभी विवाह नही हुआ है ,उनके रिश्ते को परिवारवालों की ओर से जो काफी समय से इस रिश्ते का विरोध करते आ रहे हैं ,उनकी तरफ से हरी झंडी मिलने की संभावना है। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
आप सक्रिय हैं और आज आपकी सक्रिय प्रकृति आपको शीर्ष पर रखेगी। आप सभी गतिविधियों के केंद्र पर हैं। आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। बस अपनी गति को बनाए रखने और आगे बढ़ते रहे। अब भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए बहुत कुछ है। आप अपने कार्य क्षेत्र को व्ययवस्थित रखें और समय-समय पर अपने दस्तावेजों को देखते रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »