29 Mar 2024, 11:54:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 23 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2020 12:08AM | Updated Date: Mar 23 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपसे अत्यधिक काम की अपेक्षा की जायेगी ,आप कुछ भी किस्मत के भरोसे या कोई छोटा सा भी काम किसी और के भरोसे नही छोड़ सकते। हालाँकि दिन के अंत में कोई बहुत अच्छी खबर मिलेगी जो आपके प्रयासों की सफलता से सम्बंधित होगी। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप काफी व्यस्त तो हैं लेकिन इसके कारण अपनी एक्सरसाइज को न छोड़ें। जिम में आज नई मशीन पर मेहनत करके देखें। आप फिटनेस के साथ साथ अपनी सुरक्षा के लिए भी करते या मार्शल आर्ट सीख सकते हैं। अगर मार्शल आर्ट सीखने की योजना बनाते हैं तो अपनी रूटीन एक्सरसाइज को कुछ दिन के लिए छोड़ दें,नियमित जिम कार्यक्रम फिर उसके बाद शुरू करें। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आपको अपने प्रिय लोगों के साथ अच्छा वक़्त बिताने का मौका मिलेगा। केवल किसी बात पर हठ न करें ,इससे कोई फायदा न होगा केवल आपके आपसी संबंधों में कडवाहट ही आएगी। आपके पार्टनर को यह समझने के लिए कुछ समय चाहिए कि आप वास्तव में उनसे क्या चाहते हैं किसी ट्रिप या पिकनिक पर जा सकते हैं या मूड को हल्का करने के लिए अपना मनपसंद संगीत सुन सकते हैं। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आज आप एक लापरवाह और असाधारण अवस्था में रहेंगे। आज के दिन आप किसी पार्टी के आयोजन में आनंद लेंगे और आस पास के व्यक्तियों को प्रभावित भी करेंगे। आज आप ये नहीं सोचेंगे की धन कहा से आ जा रहा है जिसकी वजह से आपके वित्त पर एक नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है। हालांकि, आपकी लापरवाही के बावजूद , आपका वित्तीय स्वास्थ्य सही रहेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »