20 Apr 2024, 18:54:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 23 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2020 12:05AM | Updated Date: Mar 23 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी। आप किसी विवाद से प्रभावित नही होंगे ,दरअसल कार्यस्थल पर भी ऐसी स्थिति बन सकती है कि आपको शान्तिदूत बनना पड़े। घर के सुधार का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं या अपने घर की समस्याओं को सुलझाने या संबंधों को बेह्तर बनाने के लिए काम कर सकते हैं। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको खांसी और जुकाम हो सकता है। अपनी व्यक्तिगत साफ़-सफाई का विशेष ध्यान रखें। अपने हाथ खाने से पहले खासकर और वैसे भी कई बार धोएं। अगर संभव हो तो आज आराम करें जिससे आप हो सकने वाली किसी बीमारी की आशंका से बच सकें।नियमित और गहरी नींद लेना न भूलें ,इससे आपको स्वस्थ रहने में काफी मदद मिलेगी।। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको यह बहुत अच्छे से समझ आ जाएगा कि आप क्या चाहते हैं और आपकी किसी भी सम्बन्ध से क्या अपेक्षाएं हैं। आपको यह भी महसूस हो सकता है कि आपके लक्ष्य आपके पार्टनर के साथ मेल नही खाते लेकिन कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले आपको मतभेद बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। आपकी समझाने -मनाने की शक्ति बहुत अच्छी है इसीलिए आपको उसका प्रयोग करना चाहिए। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आपकी वित्तीय स्थिति में लगातार वृद्धि दिख रही है और आगे भी इसमें सुधार की संभावना है , परन्तु आप ऐसा महसूस करेंगे की आपके नियंत्रण से परे स्थितियां आपकी उत्पादकता और काम करने की क्षमता को प्रभावित कर रही है , लेकिन आपका डर निराधार हैं। यहां तक कि आपके वरिष्ठ अधिकारी इस चीज़ को समझते हैं और आपके हालातो के साथ हमदर्दी भी रखते है और आपके काम में समर्थन भी करेंगे। सहयोगी भी आपको सहयोग करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »