29 Mar 2024, 13:49:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

शनिदेव के आशीर्वाद से आज इन 7 राशियों का होगा भाग्योदय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2020 12:38AM | Updated Date: Mar 21 2020 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष
मानसिक चिंताएं आज आपको धार्मिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित नहीं करने देंगी। कई तरह के नए-नए विचार आपके मन में चलते रहेंगे। आय के साधन और मजबूत करने का प्रयास करते रहेंगे। संतान पक्ष से संबंधित कार्य संपन्न होंगे। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। लापरवाही से किए गए कार्यों का कोई अप्रिय परिणाम भी मिल सकता है। कहीं बाहर घूमने का प्लान कैंसिल हो सकता है।
 
वृषभ 
आज आपको बिजनेस में सफलता और फायदा मिलेगा। भाई-बहनों के साथ आपकी हल्की नोंक-झोंक हो सकती है। संतान पक्ष से परेशानी आ सकती है। आपको त्वचा संबंधी रोग हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। आज आपके कार्यों के लिए आपकी प्रशंसा होगी। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप पूरी तरह से सफल होंगे।
 
मिथुन 
पारिवारिक जीवन में मन-मुटाव हो सकता है। आज आप किसी रहस्य को जानने की कोशिश में रहेंगे। मन में नकारात्मक विचारों के कारण मन पर व्यग्रता छा सकती है। अपने आसपास के लोगों से समर्थन और मदद नहीं मिल पाएगी। आज आप दूसरों से सच छिपाने का विचार त्याग दें। आज आप किसी भी कार्य में अनैतिकता का सहारा न लें। करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा टल सकती है।
 
कर्क 
इनकम ठीक-ठाक रहेगी। संतान से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपको नए कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा, जो आपकी नई जिम्मेदारियों को संभालने में काम आएगा। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। आज आप अपनी गतिविधियों की योजना बनाने की कोशिश करें। आपको थकान महसूस हो सकती है। अगर शरीर कोई गंभीर लक्षण दे, तो चिकित्सक को दिखाने में संकोच न करें।
 
सिंह 
मन में तनाव एवं अस्थिरता रहेगी। यदि आप विरोधाभासी कार्य करते हैं, तो आप आपदा का सामना करने के लिए तैयार रहें। मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आज किसी भी काम में आप जल्दबाजी न करें। कोई काम सोचे हुए ढंग से न हो, तो उसकी चिंता न करें। मन भटक सकता है। आप लालच में पड़ कर खुद का भी नुकसान करवा सकते हैं।
 
कन्या 
आज आप पहले के समान ऊर्जा स्तर से भर जाएंगे और अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सक्षम होंगे। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं। परिवार के मामलों में विनम्र रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें एवं अपनी बुद्धि का प्रयोग करें जिससे कि आप अपने शत्रुओं को परास्त कर सकेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। 
 
तुला
आज किसी के बीच-बचाव से दूर रहें। अनुसंधान में शामिल लोग सफलता प्राप्त करेंगें। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। आज आत्मनियंत्रण बढ़ेगा। जीवनसाथी से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में विवाद की स्थिति बनने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रियता होने से समाज में आपको कोई विशेष पद प्राप्त हो सकता है। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, आपको धन लाभ होगा।
 
वृश्चिक 
आप एक महत्वाकांक्षी योजना में प्रवेश कर सकते हैं। प्रेम के मोर्चे पर जो लोग सूनापन महसूस कर रहे हैं, वे प्यार में रंग भरने के लिए वे कुछ रोमांचक योजना बना सकते हैं। बातचीत और भाषण कला में आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। कोई लंबी अवधि का काम या प्रोजेक्ट आज शुरु न करें। किसी अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, आपके सारे काम पूरे होंगे।
 
धनु 
महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जो बेरोजगार नौकरी की तलाश में है उनकी इच्छा पूरी होने वाली है, आपको बहुत जल्द एक अच्छी नौकरी मिलने वाली है। किसी भी कठिन परिस्थिति का व्यावहारिक समाधान निकालने की कोशिश करें। मित्रों की संगति आज आपके लिए ज्यादा कारगर नहीं रहेगी। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, संतान सुख प्राप्त होगा।
 
मकर 
आज आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आपको धैर्य एव शांति बनाये रखने की आवश्यकता है। आज का दिन आपके प्रेम या दाम्पत्य संबंधों के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं है। संबंधों में उदासीनता रहेगी। किसी स्थिति को लेकर ज्यादा संघर्ष करने या खुद को निराश करने से बचें। रोजमर्रा के काम पूरे होने में कोई रुकावट नहीं आएगी। जीवनसाथी के ग्रह अधिक प्रभावशाली हैं अतः सामंजस्य बनाकर चलें।
 
कुंभ 
संपत्ति संबंधित नवीन सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। आपको जीवन में सभी कठिन परिस्थितियों के माध्यम से अपने माता-पिता का पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा। किसी भी मामले में आप उतावले होंगे तो इससे आपका ही नुकसान हो सकता है। आज आप लंबी यात्रा टाल सकते हैं। संतान को सफलता मिलेगी और इससे आप गौरव महसूस करेंगे। अपनी कार्यक्षमता में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे।
 
मीन 
आज आपको कहीं से अप्रत्याशित ढंग से कोई उपहार मिल सकता है। बीमार लोगों की सेहत में तेजी से सुधार देखा जा सकता है। आपको सचेत रहना चाहिए और खुद को शांत बनाए रखना चाहिए। आपके वित्तीय प्रयास काफी सफल होंगे। पुरानी देनदारी भी निपट सकती है। साफ और नपी-तुली बात करेंगे तो परेशानियों से बच सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »