19 Apr 2024, 04:46:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

आज शनि संवारेंगे इन 5 राशियों का भाग्य, सभी कामों में होगा लाभ ही लाभ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2020 11:51AM | Updated Date: Mar 20 2020 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष 
आज आपके साथ काम करने वाले लोग मददगार रहेंगे। यदि आप किसी ने बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। पिछले कुछ समय से चला आ रहा झंझट खत्म होने की संभावना है। आसपास के कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। व्यर्थ के वाद- विवाद से बचेंगे तो अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से आप काफी सक्षम रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण विषय पर जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं।
 
वृषभ 
आज आपके लिए सभी ग्रह सितारे आपके पक्ष के बने हुए है। किसी से नया संबंध बन सकता है, जिससे आपको नई ऊर्जा महसूस होगी। किसी के साथ भी वाद-विवाद में ना पड़े। घर मे व्यर्थ की बातों पर बहस हो सकती है जिससे परिजनों के प्रति मन खराब होगा। आज बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे। दूसरों की समस्याएं सुलझाने में आप ख़ुशी महसूस करेंगे। विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।
 
मिथुन 
आज का दिन सामान्य है। नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अपनी बिजनेस डील के लिए इधर-उधर भागना पड़ेगा। हालांकि जल्दबाजी से नुकसान भी हो सकता है सावधान रहें। ज़्यादा पैसे खर्च न करें। महिलाओ की सलाह महत्त्वपूर्ण कार्यो में असरदार रहेगी। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी मेहनत सफल भी होगी। लव लाइफ में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
 
कर्क 
आज पुराने दोस्तों की सहायता से आप किसी बड़ी समस्या से आसानी से बाहर निकल पाएंगे। जीवनसाथी की हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। कार्यस्थल में आपका वर्चस्व बना रहेगा, लेकिन इस बात का ध्यान रखे कि आप अड़ियलपन न अपनाएं। विद्यार्थी कड़ी मेहनत करेंगे और अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मॉर्निंग वॉक करते रहिये, सेहत अच्छी बनी रहेगी। हर क्षेत्र में अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। आय के साधन अस्थिर रहेंगे।
 
सिंह 
आज आप जिस काम में भी हाथ डालोगे उसमे सफलता जरूर मिलेगी। आज बहुत आश्वस्त रहेंगे और अपनी ताकत में बढ़ोतरी महसूस करेंगे। आज आप अपने खान-पान और थोड़ा काबू रखें। काम के प्रति समर्पण होने से अधिकारी और बड़े लोग भी इम्प्रेस हो सकते हैं। आज आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन प्रगतिकारक है। समाज व कार्य क्षेत्र में सम्मान मिलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »