20 Apr 2024, 08:16:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 20 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2020 12:22AM | Updated Date: Mar 20 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपका कोई करीबी शायद आपके कारण भावनात्मक उथल-पुथल के दायरे में है।आप एकदम से निष्कर्ष पर पहुच जाते हैं और इस बार भी आपने सही से समझे बिना ही इस व्यक्ति पर वफादार न होने का आरोप लगा दिया है।आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप पहले शांति से बैठकर सही समय तक का इन्तजार करें और अच्छे से सोच लें।
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको यह बात बहुत ध्यान देकर समझने की आवश्यकता है कि आपका स्वास्थ्य आपकी संपत्ति है और आपको इसका बहुत ध्यान रखना है।आज स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई कार्यक्रम,कोई खेल या कोई अभ्यास –कक्षा शुरू करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। तैराकी या पानी सम्बन्धी कोई अन्य कार्यकलाप विशेष लाभकारी होंगे। अगर आप आज स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई कार्यक्रम शुरू करते हैं तो उसकी सफलता की संभावनाएं अधिक होंगी।
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
स्वस्थ आचार विचार और व्यव्हार रूपी स्वस्थ सीमायें आपके लिए आवश्यक हो गए हैं, लेकिन उनकी हदबंदी करना आपके लिए मुश्किल हो गया है। आपको अपने साथी के साथ बैठकर अपने संबंधों के विभिन्न आयामों के बारे में बात करनी चाहिए जिस कारण आप इतना असहज महसूस कर रहे हैं। आज का दिन आदर्श रूप से इस कार्य के लिए अनुकूल है क्योंकि आपका साथी आपके विचारो को सुनेगा और खुलकर आप से बात करने को राजी होगा।
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आप एक आकर्षक आभा और मीठी वाणी के स्वामी है। इन अलंकारो की वजह से आप अपना रास्ता खुद बना सकते है। आपका बच्चों का सा रवैया हर जगह खुशी फैलाता है और सबके लिए बहुत आसान परिस्थितियों का निर्माण होता है , और आप अपने चुटकुलों और हास्य से सबके मनोविज्ञान को प्रभावित करते है , जो आपके मुख मंडल से अनायास ही निकल पड़ते है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »