29 Mar 2024, 17:54:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

आज शनिवार से बरसेगी शनिदेव की कृपा, फायदे में रहेंगी ये 9 राशियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 11:38AM | Updated Date: Feb 29 2020 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार हमारे ब्रह्माण्ड में 9 ग्रह और 12 राशियां मानी गयीं हैं। ग्रह पूरे साल अलग-अलग राशियों में निरन्तर भ्रमण करते रहते हैं जिसका प्रभाव अच्छा या बुरा सभी राशियों पर पड़ता है। किसी राशि पर पड़े इन्ही प्रभावों के विश्लेषण को राशिफल कहते हैं। 
 
मेष, मिथुन और कर्क राशि- शनिवार का दिन अच्छा रहने वाला है। समय पर काम पूरे हो सकते हैं। कुछ खास लोगों से मदद मिलने के भी योग बन रहे हैं। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करेंगे तो फायदा होगा। प्रेम जताने के लिए दिन ठीक है। किसी के आर्थिक सपोर्ट से आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।
 
सिंह, तुला और वृश्चिक राशि- आर्थिक और व्यावसायिक रूप से शनिवार का दिन लाभदायक होने के योग हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा। लंबे समय का वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे। विचारों की विशालता और वाणी का जादू अन्य को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा। लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेगा।
 
आप ऑफिस के कुछ खास काम निपटाने में सफल हो सकते हैं। काम में भी मन लगेगा। हिम्मत और दिमाग से बिगड़ी हुई स्थिति को संभालने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। संयम में रहें। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
 
मकर, कुम्भ और मीन राशि- ग्रहों की स्थिति काम करने वाली है। वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा और आप सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर अपना काम निकाल सकेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से शनिवार का दिन लाभदायक साबित होगा। वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी।
 
उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है। दोस्तों से समय पर मदद मिल सकती है। अपनी राय और बातों से आप ज्यादातर लोगों पर प्रभाव जमा सकते हैं। जरुरी सूचना कृपया ध्यान दें : यहां दिया गया राशिफल परिणाम नाम आधारित राशि के लिए है। इस विधि से एक ही राशि के दो अलग अलग व्यक्तियों पर अलग-अलग प्रभाव संभव है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »