20 Apr 2024, 17:06:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातकों का 29 तारीख का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 12:15AM | Updated Date: Feb 29 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और आज आपको इसके लिए कई अच्छी संस्थाओं से प्रस्ताव भी मिलेंगे। छात्रवृति भी मिल सकती है। कोई आपका फायदा उठाने की ताक में है, प्रारम्भिक व्यवस्था करते हुए और सूचनाएं एकत्र करने में सावधान रहें।
 
आपकों अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी आदतें सुधारनी होंगी नही तो आपकी सेहत खराब हो सकती है,अगर एक बार आपकी सेहत खराब हो गई तो आप आसानी से इसे संभाल नही पायेंगे। अपने लिए व्यवहार और डाइट सम्बन्धी पैटर्न का एक खाका सा बना लें और हर रोज यह देखें कि आप इससे अलग नही तो जा रहें हैं।हालाँकि यह आपके लिए मुश्किल हो सकता है लेकिन अगर स्वस्थ रहना चाहते हैं तो केवल ताजा पका हुआ खाना ही खाएं।
 
आज आप और आपके पार्टनर दोनों ही कोई फैसला करने के मूड में दिखाई दे रहे हैं। सम्भावना है कि आज आप बैठकर आराम से अपने इस सम्बन्ध के फायदे और नुकसानों की सूची बनाकर यह तय करेंगे कि आपको इसे आगे बढाना है या नही। इस साड़ी लिखा-पढ़ी में ऐसा हो सकता है कि आप या तो अपनी भावनाओं को कम महत्व दें या बिलकुल न दें। लेकिन आपको कोई भी फैसला लेने से पहले अपने दिल की भी सुननी चाहिए।
 
आज का दिन अपने विरोधियों को आमंत्रित करने एवं अपने बुनियादी ढांचे और अपनी ताक़त को दिखाने का एक सही दिन है। इसकी वजह से आपके धुर विरोधी बोली से पहले ही हार जाएंगे या किसी परियोजना पर आप अपने हस्ताक्षर कर पायेंगे जो की आपके व्यवसाय को आगे की और ले जाएगा। उच्च प्रतिष्ठा वाला पद आपको प्रदान होगा जो की आपकी ताकत और धन में वृद्धि करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »