28 Mar 2024, 16:54:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातकों का 28 तारीख का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 12:11AM | Updated Date: Feb 28 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन सृजनात्मक प्रवृति के लोगों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा।  आपके हुनर और कार्यों दोनों की ही प्रशंसा होगी। अपने कार्य के लिए धन प्राप्ति भी संभव है।  अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपके लिए समय अच्छा है और परीक्षा से डरने के स्थान पर उसका सामना करना बेहतर होगा। 
 
आज इस बात की सम्भावना है कि आपको साझे प्रयोग की किसी चीज से त्वचा का संकर्मण हो जाए I|इसीलिए,अपने नहाने धोने तथा साफ़ सफाई की चीजों को ध्यानपूर्वक अलग तथा साफ़ सुथरा ही रखें I|दरअसल,अब आपको अच्छे स्वास्थ्य के लिए अतिरिक्त साफ़ सफाई रखनी होगी I| आपको अपनी आँखों को भी धूल –मिटटी से बचाना होगा नही तो आँखों में भी एलर्जी की समस्या हो सकती है। 
 
ग्रहों के प्रभाव के कारण आपके प्रेम की जिंदगी में एकदम से तीव्रतम ऊर्जा का संचार होगा। आपका साथी काफी आक्रामक रवैया अपना सकता है और आप इस बात से अनभिज्ञ रहेंगे की किस तरह से आप इसे संभाले। अगर आप एकल है , तो आप उस व्यक्ति के साथ जा सकते है जिससे आप अभी तक दूर रहते और परहेज करते थे। आज का दिन अपने रिश्तो के साथ प्रयोग करने के लिए भी उचित है , अगर आपने अभी तक इसकी योजना नहीं बनायीं थी।
 
बड़े रोजगार के अवसर आप का इंतजार कर रहे हैं! ध्यान से इस बारे में सोचे और आपके पूर्ण संतुष्ट होने पर अपने करियर की दिशा परिवर्तित करे। आपका सहकर्मी नौकरी को त्याग सकता है और उसकी जगह आप किसी जरूरतमंद को अपने यहाँ काम पर लगवा सकते है। हालाँकि आप अवगत नहीं है , लेकिन आपके मूल्य काफी उच्च स्तर के है। आपके वेतनमान में बढोतरी की संभावना रहेगी और आपकी वित्तीय स्थिति भी मजबूत होगी चाहे आप किसी भी पद पर हो।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »