अपने जैसी रुचियों और सत्तासीन व्यक्तियों से साझेदारी बनाने की कोशिश करें। कुछ आदमी आपको झूठी आशाएं देने की कोशिशें कर रहे हैं लेकिन आपको उनकी बातों पर ध्यान नही देना है। अपने आप से फैसले लें और उनपर जमे रहें। आप काफी समय से घर खरीदने की सोच रहें हैं,अब आप ऐसा कर सकते हैं।
देख-समझकर यह खोजें कि आपको सबसे ज्यादा ऊर्जा किस्से मिलती है, अच्छी सेहत के लिए खाने में उसकी मात्रा बढ़ा दें। आप काफी समय से यात्रा कर रहे हैं और कई जगहों पर अलग अलग तरह का खाना खाते आ रहे हैं। इससे आपका पाचन तन्त्र खराब हो सकता है ,जिससे आपको काफी परेशानी हो सकती है,आपको इस बारे में बहुत सावधान रहना होगा।
हर एक आदमी अपने आप में अलग है और खुद को सारी संभावनाएं तलाश करना चाहता है लेकिन आप अपने पार्टनर को ऐसा करने से रोक रहे हैं। आपको ऐसा लगता है कि कुछ अलग करने की कोशिश में वे कुछ महत्वपूर्ण खो देंगे और जो जोखिम वह उठाना चाहते हैं ,उसमें सफलता नही मिल पाएगी। उन्हें आपके सहयोग की बहुत जरूरत है। अगर सहयोग में रोमांस का तड़का भी लगा सकें तो बहुत ही अच्छा होगा।
आज आपका ध्यान कही भटक सकता है , और आपको लगेगा की आप अपने कार्यों को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। परिणाम स्वरुप आप अपने कार्यो में पीछे रह सकते है। इसका सबसे अच्छा समाधान है की आप कार्य से एक दिन अवकाश ले और बाहरी गतिविधियों में एक दिन बिताए। यह आपको ऊर्जा से भरेगा और आप नए उत्साह के साथ अपने लंबित कार्यों को निपटने में सक्षम हो जायेंगे।