29 Mar 2024, 16:30:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातकों का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:12AM | Updated Date: Feb 26 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप अन्दर से डरे हुए से हैं। यह जान लें कि इन मुद्दों से घबराने की जरूरत नही हैǀ इन वर्तमान समस्याओं के कई कारण हैं और इनके लिए दुसरे जिम्मेदार हैं,आप नहीं। ये छोटी बातें जल्दी ही सुलझ जायेंगी। अपने आपको राहत देने के लिए किसी मनोरंजक कार्यकलाप की योजना बनाएं। 
 
आप पिछले कुछ दिनों से काफी व्यस्त कार्यक्रम से काम कर रहे हैं और अब समय आ गया है कि आप व्यवस्थित हो जाएँ। आज आप तुलनात्मक रूप से आराम के मूड में रहेंगे लेकिन तब भी कोशिश करें कि आज अपना समय देकर अपने सभी मामलों को व्यवस्थित कर पायें नही तो आने वाले दिनों में सब चीजें और भी उलझती जायेंगी और जैसे ही स्थिति नियंत्रण से बाहर होती दिखेगी ,आपको बहुत परेशानी अनुभव होगी। 
 
माहौल मस्ती का है।  आपकी मुलाकात काफी आकर्षक व्यक्ति से हो सकती है।  आप उसके साथ यादगार समय बिताएंगे।  सितारे आपके पक्ष में हैं ,यह आदमी आपका काफी करीबी बन सकता है।  अभी के लिए अपनी काम सम्बन्धी सभी चिंताओं को एक तरफ रख दें और इस ख़ास आदमी के साथ खास समय के एक एक पल का आनंद लें।  आपको कई नई बातें भी पता चलेंगी। 
 
आप लंबे समय से एक ही परियोजना पर काम कर रहे है , इसलिए आपका दिन आज आपको नीरस लग सकता है।  ये आपकी प्रगति के लिए हानिकारक है , इसलिए जितनी जल्दी हो सके बदलाव लाने के लिए आप कोशिश करे।   हालांकि तब तक अपने सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते का आनंद लें क्योकि उनमें से एक बहुत सुरक्षित रूप से आपको संगठन से बाहर का रास्ता खोजने में मदद कर सकता है!
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »