26 Apr 2024, 04:34:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 12:29AM | Updated Date: Feb 21 2020 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप आवेगी मूड में हैं ,किसी भी काम के बारे में भली प्रकार सोचे बिना ही करने दौड़ पड़ेंगे जिसके कारण आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं।  हालाँकि इस समय ऐसा कर पाना थोडा मुश्किल है , लेकिन मन को शांत रखें। आपके सामने कई अवसर एक साथ आयेंगे,आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है। 
 
देखा जाए तो आपको अपने दिमाग को लचीली स्थिति में रखना चाहिए लेकिन आज आप पुरानी बातो को याद करते रहेंगे और न तो अपने मन की सुनेंगे और न ही किसी की अच्छी सलाह मानेंगे। आपके इस जिद्दीपन से घर और ऑफिस में कुछ तनाव पैदा हो सकता है। इसका एकमात्र समाधान यह है कि अपने दिमाग को खुला रखें और दुसरे लोगों की भी बातें सुनने और समझने की कोशिश करें। 
 
आज आप अपने रोमांटिक सम्बन्ध को अधिक समय नही दे पायेंगे क्योंकि आप दुसरे पारिवारिक संबंधों में व्यस्त रहेंगे।  आपके मात पिता या बच्चे आपसे आपका काफी समय मांगेंगे लेकिन अगर आप इन सब जिम्मेदारियों में अपने पार्टनर को भी शामिल कर लेंगे तो रोमांस के लिए भी मौका निकल ही आएगा।  इससे आपके सम्बन्ध को एक नई ताजगी मिलेगी। 
 
आपकी भलाई इसी मैं है की , यदि आवश्यक हो तो आप सतर्क या यहां तक कि विद्रोही हो जाये। जो लोग अपने आपको ज्यादा जानकर या जानकारियों से पूर्ण मानते है वे आज के दिन ऐसी गलतिया कर सकते है , जिससे पार पाना मुश्किल साबित हो सकता है। उनके आदेश का पालन करना आपको मुसीबत में ला सकता है। आपके व्यय अब नियंत्रण में है जिसके लिए आप लंबे समय से तरस रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »