19 Apr 2024, 12:56:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मेष राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 12:24AM | Updated Date: Feb 21 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्थितियां और घटनाएं इस प्रकार बदलेंगे कि आपको पहले से सोच समझकर लिया गया एक फैसला बदलना पड़ सकता है।  आपको जीवन में आने वाली चीजों के प्रति अधिक जिम्मेदार रवैया अपनाना होगा। आप अपने पहले तय किये गया कार्यक्रम के अनुसार नही चल पायेंगे क्योंकि आपको कुछ अप्रत्याशित घटनाओं के कारण अपना कार्यक्रम बदलना पड़ सकता है।  इस अप्रत्याशित घटना के कारण आपके छोटी अवधि के लगभग सभी कार्य प्रभावित होंगें। 

अपने स्वास्थ्य की अतिरिक्त देखभाल करने का समय है। आपके अपनी समस्याओं के प्रति लापरवाह रहने से वे गायब नही हो जायेंगी बल्कि समय के साथ साथ और गंभीर रूप धारण करती जायेंगी। हालाँकि समय पर उनसे बचने के उपाय करके आप काफी हद तक सचमुच उनसे बच सकते हैं। आपको अपने करीबियों के सामान्य स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। आपको किसी करीबी से संक्रमण की भी आशंका हैं। 

इस समय आपको अपने संबंधों से एक कदम पीछे हटकर अपने जीवन की बड़ी तस्वीर को ध्यान से देखना चाहिए।  आप पायेंगे कि आप एक तरह की भूलभुलैया में फंसे हुए है और इससे आप यह तक भी नही समझ पा रहे कि आप वास्तव में अपने सम्बन्ध से क्या अपेक्षा रखते हैं।  यह समय सारे अतिरिक्त कबाड़ को हटाकर अपने सम्बन्ध को स्पष्ट रूप से जांचने का है ताकि आप सही फैसले ले सकें। 

धन से संबंधित कुछ समस्याए आ सकती है। आपको ये समझना होगा की कौन सा खर्च जरुरी और गैर जरुरी है अन्यथा आपको वित्तीय संकट से गुजरना पड़ सकता है। अगर आप अपनी आय बढ़ाना चाहते है तो आपको कुछ नवीनतम प्रोद्योगिकी का समावेश करना होगा और वो आप पर निर्भर करेगा की आप उसका कितना फायदा उठा सकते है क्यों की वह आपके मेहनत और उस प्रोद्योगिकी के आज के समय में महत्व पर भी निर्भर करेगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »