19 Apr 2024, 00:38:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मेष राशि के जातकों का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 12:24AM | Updated Date: Feb 18 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज ऊर्जा से भरे हैं,आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे। अपने दोस्तों या किसी ख़ास के साथ बाहर घुमने जाकर मजे करें। दिन शांत और तनावरहित रहेगा। आज अच्छा वित्तीय लाभ होने की सम्भावना तो बनी हुई है,लेकिन अपने खरीदारी के खर्चो पर भी नजर रखें।

आपके आसपास कोई आज बीमार अनुभव कर रहा है ,आपको उसकी काफी देखभाल करनी पड़ सकती है लेकिन चिंता न करें।आपके उसकी मदद करने से आपका भी कुछ अच्छा ही होगा।आपको आज छोटे –मोटे संक्रमणों से सावधान रहना होगा।आपके लिए अपनी खुद की या किसी करीबी की छोटी छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरंदाज करना भविष्य में महंगा साबित हो सकता है।

कोई ऐसा आपके नजदीक है जिसका आकर्षण जबरदस्त है लेकिन फिर भी आप अभी उनके दिल में अपनी जगह नही बना पाए हैं। निराश न हों , उनके दिल में जगह पाने की कोशिशों से ही आप उनके दिल में अपनी जगह बना चुके हैं। हालाँकि,वे ऐसा दिखाते नही लेकिन प्यार पनप रहा है। आपको बहुत जल्द इसका अहसास भी हो जाएगा।

घर्षण एवं विचारो की असमानता आप और आपके साथी के बीच विकसित होने की संभावना है, लेकिन आपको अपने विचारो से नहीं हटना है और उसी के साथ रहना है , लेकिन आप चिंता न करे क्यों कि ये स्थिति एक स्थायी मनमुटाव को जन्म नहीं देगी। हालाँकि आपके साथी के साथ आपका थोड़ा मनमुटाव हो सकता है , लेकिन जब ये पता चलेगा की जो आपने किया वह आपने सही सोच कर किया था तो आपको अपने साथी से और अधिक सम्मान मिलेगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »