29 Mar 2024, 07:55:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 12:33AM | Updated Date: Feb 15 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप किसी भी ,अच्छे-बुरे तरीके से अपना लक्ष्य पा लेने के मूड में हैं। काफी समय तक हाशिये पर रहने के बाद आपको आज अपने ग्रहों की बदौलत काफी आत्मविश्वास का अनुभव होगा। आप अपनी मानसिक प्रवृति के आधार पर फैसले ले सकते हैं,यकीन मानिए वे सही ही साबित होंगें।
 
आप अपने व्यस्त जीवन में भी सही तरीके से व्यवस्था बनाये रखने की अपनी काबिलियत को तभी तक बनाये रख सकते हैं जब तक आप संतुलित खाना खाएँ,नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और अपनी शारीरिक आवश्यकताओं का अच्छी तरह से ध्यान रखें।एक्सरसाइज न छोड़ें।अगर किसी दिन खाना न भी बना सकें तो रेस्टोरेंट में खाने या फ्रोजन खाने से बचें,ऐसी स्थिति में उबला हुआ खाना खा सकते हैं। आप स्वास्थ्यकर जीवनशैली से बस एक कदम दूर हैं।
 
प्यार आपके तन और मन पर हावी है। असल में प्यार हर जगह है। सिर्फ आपको अपनी उपस्थिति के प्रति सचेत रहना होगा। कदम संभल संभलकर रखे और अपने मित्रो से सलाह लेने में न हिचके। आपको बहुत सारे विकल्प नज़र आयेंगे , पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचे। आपका शांत स्वभाव सबको आपकी और आकर्षित करता है। आपके चरित्र पर हलकी से पहेली सबको अपनी और आकर्षित करती है। बस आप ऐसे ही रहे।
 
आप इस समय परिस्थितियों के गहन अर्थ को समझने की कोशिश में रहेंगे ! आप हाल ही में अपने पुरे किये गए कार्यो की समीक्षा करेंगे और अपने काम को और बेहतर बनाने के तरीके पर गौर करेंगे। हालांकि वित्तीय प्रबंधन आपके लिए मुश्किल साबित हो सकता है। आपके लिए धन संचित करना मुश्किल होगा !
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »