25 Apr 2024, 22:16:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 12:25AM | Updated Date: Feb 14 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप पूरा दिन थोड़े से भावुक रहेंगे। आप जो भी करेंगे पूरे मन से करेंगे और इसीलिए आपको सफलता जरुर मिलेगीǀआप पिछले कुछ समय से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को टाल रहें हैं लेकिन आज इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर रखकर सुलझाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। 
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है।  आप कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं।  आज कोई ऐसा कोई प्रोजेक्ट ख़त्म कर लें जिसमे आपका बहुत सारा समय लगा हुआ है या कोई ऐसा काम कर लें जिसे आप टालते रहें हैं।  शाम के लिए मौज मौसे और कार्ड्स खेलना तय है। नए और पुराने सभी दोस्तों से बातचीत करें औए एन्जॉय करें। आज खरीदारी करने में मजा आएगा। 
 
आपको अपने साथी के साथ अधिक सहानुभूति के साथ होने की जरूरत है। आपका साथी अत्यधिक तनाव से गुजर रहा है और आपको सिर्फ ये महसूस है की आपके साथी का रवैया आपके प्रति कैसा है और आप उससे किस तरह से प्रभावित हो रहे है। आपको ये याद रखने की जरुरत है की सच्चा प्यार बिना शर्त के होता है और ये समय अपनी चिंता को छोड़कर अपने प्रेमी की चिंता करने का है।
 
दिन की शुरुआत में ही अपने सभी कार्य खत्म करने की कोशिश करे ! आपको दिन के उत्तरार्द्ध में काम करने का मौका नहीं मिलेगा। किसी भी क्रय या विक्रय में सावधानी बरते अन्यथा आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है। आपको अपनी इच्छा शक्ति पर एक मजबूत नियंत्रण करना होगा , ताकि आप अपने खर्च को संतुलित कर पाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »