23 Apr 2024, 18:34:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 12:25AM | Updated Date: Feb 14 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं और यह बात आपकी भाव –भंगिमा और नजरिये से साफ़ झलक रही है।  आज हर कहीं आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और अपनी छाप छोड़ेंगे।  महत्वपूर्ण बिज़नेस बैठकों में आपके मुताबिक़ निर्णय होंगे।  अगर स्थितियां आपके पक्ष में नही भी दिख रही तब भी आप उन्हें अपने पक्ष में कर लेंगे और अपनी बात मनवाने में कामयाब रहेंगे। 
 
दिन की शुरुआत साधारण होगी लेकिन आप कई दिनों से नियमपूर्वक जो योग कर रहे हैं,उसका असर स्पष्ट दिखाई देगा।  दिन के आखिर तक आप खुद की आध्यात्मिक मानसिक परत से जुड़ सकते हैं।  बहुत ज्यादा दवाइयां न खाएं ,इससे आपका लीवर प्रभावित हो सकता है। 
 
आज आपकी एक ऐसी स्थिति का सामना करने की संभावना है , जिससे आपकी प्यार और प्रतिबद्धता की शक्ति का परीक्षण होगा। आपको अपने मस्तिष्क में ये ध्यान रखना होगा की आपके साथी का आप पर पूर्ण विश्वास है और आपको इस प्रेम की परीक्षा में पास होना है , ताकि ये प्रेम सम्भंध हमेशा के लिए प्रगाढ़ बने रहे। अगर आप में दया और सहानुभूति रहेंगी , तो आप किसी चीज़ का भी डटकर सामना कर सकते हो , चाहे आपका भाग्य कैसी भी पहेली आपके सामने लाये।
 
आप आभूषण या कुछ बहुमूल्य रत्नो या मॉडलिंग या उस तरह के समान पेशे से जुड़े हुएहै। आपको अपने व्यापारिक गतिविधियों या किसी समारोह के लिए विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके सफल होने के आसार हैं, इसलिए चिंता छोड़ो और आगे बढ़ो। आपको अपनी उम्मीदों से कहीं अधिक पैसे की प्राप्ति होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »