25 Apr 2024, 13:53:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 12:18AM | Updated Date: Feb 14 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप जिद्दीपन के प्रति अपना स्वाभाविक झुकाव महसूस करेंगे। लेकिन जब आपको यह अनुभव होगा की ऐसा करना आपके हित में नही है तो आप पछतावा भी महसूस करेंगे।  अच्छे से स्थिति समझें,आकस्मिक भावनाओं के बहाव में बहने के स्थान पर स्पष्ट सोच से काम लें। अगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लेंगे तो समाधान जल्दी निकलेगा और आपको जल्दी ख़ुशी मिलेगी। 
 
आप आसानी से अपना ध्यान कहीं एक जगह नही लगा पाते और इसीलिए ऐसे लोगों की बहुत प्रशंसा करते हैं जो फोकस कर पाने की क्षमता रखते हैं|अब समय आ गया है कि आप भी यह विशेषता सीखकर अपने जीवन में भी कार्यान्वित करें। आपको किसी महत्वपूर्ण काम पर फोकस करने की जिम्मेदारी मिलेगी ,इसे हाथ से जाने न दें। सुबह जल्दी उठकर योग करने से भी आपको मदद मिलेगी। 
 
आज आपके प्रेम के रिश्तो में भ्रम और पहेली की स्थिति रहेगी। आप अपने साथी के कार्यों और मंशा को समझने में असफल रहेंगे। बेचैनी और असंतोष की एक अस्पष्ट भावना भी आप के अंदर रहेगी। सब कुछ ठीक होने में समय लगता है और वो आपको देने की जरुरत है। जल्दबाजी में चीज़ो से निपटना आपको कुछ मदद नहीं दे पाएगा। धीमी गति से आगे चले और स्थिति का हल अपने आप निकल जाएगा।
 
आज आपके समान हित के लोगों या एक समान व्यवसाय करने वालो के साथ वार्तालाप होगी। आपको इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए एवं दूसरों को बढ़ावा एवं प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि बदले में वे भी आपको समर्थन दे। आपको उन लोगों से ज्यादा उम्मीद नहीं करनी चाहिए क्यों की चीजे धीरे धीरे खुलती है और लोगो को नयी वस्तु या व्यक्ति पर भरोसा करने में समय लगता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »