24 Apr 2024, 19:21:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 12:17AM | Updated Date: Feb 14 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि अतीत से चिपके रहने से आपको कोई लाभ होने वाला नहीं है।  आपको अपने अतीत से सीखना जरुर है ,परन्तु उसे पकड़े रहने से बात नही बनेगी। अगर आप आज यह समझ पाने में कामयाब हो जाते हैं तो पिछले कुछ समय से आपके जीवन में चली आ रही बड़ी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा। 
 
आपको अपने खाने,खासकर जो आप सुबह सुबह खा रहे हैं ,उसे लेकर सावधान रहना होगा।  जल्दी में खाने या बाहर किसी रेस्टुरेंट आदि में खाने से तबियत बिगड़ सकती है।  इसीलिए खुद अपने लिए हल्का और ताजा खाना बनाने की कोशिश करें।  अपने खाने पर ध्यान दें,आपको बहुत जल्दी इसका असर दिखाई देने लगेगा। 
 
आपकी लव लाइफ कुछ ठहरी हुई सी है।  आपको ऐसे लोगों के साथ समय बिताना चाहिए जो सिंगल और काफी अलर्ट हैं।  इससे आपको यह पता चलेगा कि जिन्दगी में किसी का साथ पाने की बजाय और भी बहुत सी चीजें की जा सकती हैं।  अगर आप बिलकुल अकेले हैं तो अपने जीवन में किसी का स्वागत करने के लिए नये टिप्स इकट्ठे कर सकते हैं। 
 
आप अपने करियर में जो कुछ भी चाहते थे , वह सब कुछ आज आपके रास्ते में आएगा। चाहे वह प्रसिद्धि, ताक़त , पैसा या पद हो , आप अब सब कुछ पाने के लिए एक आदर्श स्थिति में हैं। बस कड़ी मेहनत करते रहे और अन्य लोगों की राय का सम्मान करे और जो भी आपने अपनी इच्छा शक्ति के बलबूते किया है , वो सब आपका होगा। ये समय अपने कठिन परिश्रम के फल का आनंद लेने का समय है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »