19 Apr 2024, 07:10:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मेष राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 12:16AM | Updated Date: Feb 14 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बिजनेस सम्बन्धी किसी मीटिंग में आपके मनमुताबिक मोड़ आने की सम्भावना है।  आप आज शांत किन्तु दृढ हैं। आपने खूब सोच समझकर फैसले लिए हैं।  कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है।  घर पर शांत और संतुष्ट बने रहेंगे। बोद्धिक उन्नति होगी ,प्रियजनों की और से कोई खुश कर देने वाली खबर मिलेगी। 
 
आप पिछले कुछ दिनों से अस्वास्थ्यकर खाना खा रहे हैं।  कई बार डिनर भी बाहर हो चुका है। इन सब का नतीजा यह होगा कि आज आपको पाचन तन्त्र की परेशानी होने वाली है।  अपच और पेटदर्द हो सकता है। आपको अपने खाने पर नियंत्रण करन होगा। पानी भी अधिक पीना होगा। आपको अपने दांतों की सफाई का भी बहुत ध्यान रखना होगा। 
 
पिछले कुछ दिनों से आपके वर्तमान या होने वाले सम्बन्ध को लेकर आपके मन में ढेर सारी चिंताएं और संदेह हैं।  आज सारे संदेह मिट जायेंगे और आप अपने सम्बन्ध और अपने पार्टनर के बारे में स्पष्ट होकर सोच पायेंगे।  आप अपनी लव लाइफ के बारे में अच्छा और स्पष्ट निर्णय भी ले पायेंगे। 
 
आज के दिन हालाँकि आप अपनी नौकरी और कार्य क्षेत्र से काफी संतुष्ट है परन्तु क्रोध के कारण आप अपना आपा खो सकते है और किसी सहकर्मी से आप विवाद में फँस सकते है। इन घटनाओ की वहज से कोई लापरवाही भरा निर्णय न ले जो की आपके लिए अच्छा न हो। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आप इन घटनाओ की वहज से ऐसी नौकरी छोड़ सकते है जिससे आप काफी संतुष्ठ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »