29 Mar 2024, 03:29:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातकों का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2020 12:45AM | Updated Date: Feb 13 2020 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपके मुख्य शब्द आराम और राहत रहेंगे।आप पिछले कुछ दिनों से बहुत मेहनत कर रहे हैं और अब इस मेहनत का आनंद लेने की बारी है ,बहुत बड़ी पार्टी ना रखें।छुट्टी का दिन शांति से बिताएं। अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी।
आज आपको अपने किसी करीबी या बिलकुल अजनबी से कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी बहुत अच्छी सलाह मिलेगी।
 
अगर आप इस सलाह पर ध्यान देंगे तो आपको बहुत फायदा होने वाला है।आज का दिन आराम करने और कई दिन से इकट्ठे हो चुके तनाव से छूटकारा पाने के लिए बिलकुल उपयुक्त है।आपको इस समय का उपयोग अपने मन को शान्ति देने वाले ध्यान में भी करना चाहिए जिसकी आपको बहुत जरुरत है।
 
आज का दिन रोमांस के लिए बहुत अच्छा है। आप किसी अन्तरंग योजना से किसी खर्चीली सरप्राइज से उन्हें खुश और चकित कर देने की योजना बना सकते हैं। आपको भी शायद बदले में उनसे कोई ऐसे ही सरप्राइज मिले। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है , इसका पूरा लाभ उठाने के लिए कुछ एकांत समय बिताने की योजना बनाएं। अगर परिवार बढाने के बारे में सोच रहें हैं तो यह सर्वोतम समय है।
 
दिन की शुरुआत में ही अपने सभी कार्य खत्म करने की कोशिश करे ! आपको दिन के उत्तरार्द्ध में काम करने का मौका नहीं मिलेगा। किसी भी क्रय या विक्रय में सावधानी बरते अन्यथा आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है। आपको अपनी इच्छा शक्ति पर एक मजबूत नियंत्रण करना होगा , ताकि आप अपने खर्च को संतुलित कर पाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »