25 Apr 2024, 15:22:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातकों का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2020 12:38AM | Updated Date: Feb 13 2020 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज साहस दिखाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। आज आपका भाग्य आपके साथ है। आज आप जो भी करोगे ,सब कुछ अच्छा ही होगा।अगर कहीं निवेश करना चाहते हैं तो यह बहुत अच्छा समय है।सच्चा प्यार मिलने की उम्मीद बन रही है हालाँकि अपने स्वास्थ्य के बारे में सतर्क रहें ,खांसी और ठण्ड से परेशान हो सकते हैं।
 
आप चीजों को धीरज और तसल्ली से पूरा करते हैं लेकिन आप खुद में ऊर्जा का अचानक प्रवाह दिखाने से भी नही हिचकते Iइससे आसपास सभी को अचरज ही होगा I|आपकी त्वचा की भी यही प्रवृति है Iएक समय तो यह बिलकुल शीशे सी साफ़ होती है और जल्दी ही फिर कील-मुंहासों से भी भर जाती है Iहर रोज खूब सारा पानी पीयें I
 
जटिलताएं आज आपके प्रेम के रिश्तों में आयेंगी। आप या आपके साथी का छोटा भाई इस में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं। इसका मतलब यह नहीं है की आप अपने साथी के बारे में कुछ गलत जानेंगे बल्कि आपके साथी के व्यक्तित्व के पहलु के बारे में आपको नया जानने को मिलेगा जिसके बारे में आप अनजान थे और ये आपके रिश्ते को और मजबूती प्रदान करेगा।
 
आप स्वभाव से गंभीर हैं और अपने कार्य करने के लिए प्रतिबद्धता का फल अब मिलने का समय है। दिन के अंत में प्रमुख वित्तीय लाभ की भी संभावना है जो आपने ईमानदारी और कड़ी मेहनत से अर्जित की है। लेकिन आपको केवल जिम्मेदारी और कर्तव्य की भावना से कार्य नहीं करना चाहिए बल्कि कार्यो को करने में हास्य की भावना विकसित करे ताकि आप को कार्य करते हुए आनंद की प्राप्ति हो।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »