23 Apr 2024, 13:32:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातकों का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2020 12:35AM | Updated Date: Feb 13 2020 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप सकारात्मक तरंगों से भरपूर हैं।लेकिन इसे औरों के साथ ना बाँटें ,लोग आपकी सलाह का सम्मान नही करेंगे। रचनात्मक उर्जा से भरे होने के बावजूद भी चुपचाप बैठा रहना आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है,लेकिन इससे परेशान न हों।आपकी पहचान को कोई नुकसान नही होगा,केवल इसमें देरी हो सकती है। ऐसी क्षणिक खुशियों के चक्कर में ना पड़ें जिनकी आपको बाद में काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
 
आज अपनी और अपने परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।अगर आपके बच्चे हैं तब तो आपको और भी सावधान रहने की आवश्यकता है।स्वास्थ्य सम्बन्धी छोटी छोटी तकलीफें भी अचानक ही महत्वपूर्ण दिखने लगेंगी। इसीलिए आपको पहले से रोकथाम के उपाय कर लेने चाहियें।यह ध्यान रखें कि आप क्या खा रहें हैं क्योंकि हो सकता है कि उस चीज को खाने के बाद आपका मूड खराब हो जाए।
 
कुछ समय से तनाव आपके रिश्ते में पनप रहा है और हो सकता है की इसका असर बाहर दिखने लगे। आपने सारे प्रयास किये लेकिन अब पानी सर के ऊपर से गुजरने लगा है और प्रमुख टकराव होने की संभावना भी है। हालांकि, यह आपका तनाव घटाने में सहायक सिद्ध होगा , जिसने की आपकी बातचीत और संदेशो का आदान प्रदान रोका हुआ था। खुले में वार्तालाप की वजह से आप निर्णायक मोड़ की तरफ मूड सकते है , जो की आपकी रिश्ते की प्रगति के बारे में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद करेगा।
 
आज का दिन काफी मुश्किलो से भरा रह सकता है और आपको सख्त नियमो का पालन करते हुए काफी कठिनं परिश्रम करना पड़ेगा , लेकिन यह आपके भविष्य की योजनाओं के लिए एक ठोस आधार बनाने में मदद करेगा। आज का परिश्रम आपको भविष्य में फल देगा। हो सकता है की आप अपने सहयोगी की जिम्मेदारी भी ले।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »