29 Mar 2024, 21:21:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातकों का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 12:29AM | Updated Date: Feb 12 2020 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी एकाग्रता और विचारशक्ति इस समय अपने चरम पर है और इसीलिए आप अपने आसपास के लोगों की स्थिति के बारे में और भी संवेदनशील हैं।  इससे आपको पिछले कुछ मतभेद सुलझाने में मदद मिलेगी।  आप किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आ सकते हैं जिससे आप काफी पहले अलग हो गए थे।  यह समय आपसी मतभेद भुलाकर आगे बढने का है,व्हाहे इसके लिए आपको कुछ झुकना ही क्यों न पड़े। 
 
आज का दिन आपको थोडा परेशान करेगा। आप खुद को थोडा तनाव में पायेंगे,गर्दन में दर्द भी हो सकता है। आपके लिए सुझाव यह है कि हर दो घंटे काम करने के बाद गर्दन को आराम दें तथा उठकर टहल लें। थोडा अंगड़ाई लें और शरीर को आराम दें। आराम के लिए मसाज या किसी थेरेपी की मदद भी ले सकते हैं। जैसे ही आप मसाज के लिए बैठें,अपनी समस्याओं को कुछ देर के लिए एक तरफ रखना न भूलें। 
 
आपका रुख अपनी लव लाइफ के प्रति काफी नरम है फिर भी आपको कई बार ऐसे स्थितियों का सामना करना पड़ जाता है जहां लोगों की बातें और भावनाएं आपको सच्ची नही लगती।  आप ऐसे लोगों से बहुर प्रभावित नही होंगे।  ऐसे लोगों से आपको सच्चे प्यार की उम्मीद करनी भी नही चाहिए।  हाँ, वे आपके अच्छे दोस्त जरूर बन सकते हैं। 
 
आज किसी भी परीक्षा में उतरने के लिए अच्छा दिन नहीं है, हालांकि अगर आप परीक्षा में बेठ रहे है तो किसी नकारात्मक विचारों को अपने पास न आने दे। आप आगे बढे और आपकी शक्ति और सकारात्मकता आपकी कुण्डली से किसी भी नकारात्मक प्रभाव से लड़ सकती है। आज पैसे उधार न दे क्योकि आपको धोखा मिल सकता है। बड़ी राशि उधार देने से बचे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »