28 Mar 2024, 20:58:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातकों का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 12:26AM | Updated Date: Feb 12 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप बदली हुई भूमिका में हैं ,आप बेहतर वक्ता तो हमेशा से रहे ही हैं,अब आप बेहतर श्रोता भी बन गये हैं।  अब सबको यह पता चल जाएगा कि आप आत्म केन्द्रित नहीं हैं और दूसरों की भलाई के लिए भी काम करने की इच्छा रखते हैं।  एक चालीस वर्षीय महिला आपकी बहुत मदद करेगी। 
 
आज ऊर्जा और स्टैमिना दोनों ही कम रहेंगे।  आपके पिछले दिनों की स्वास्थ्य की अपनी उपेक्षा के चलते ऐसा होना स्वाभाविक ही है।  अगर आपको खूब मेहनत करनी है तो आप अपने शरीर का भी बहुत अच्छे से ख्याल रखें और आराम भी करें।  आपको अपनी शारीरिक सीमाओं को समझते हुए आराम भी करना चाहिए।  आराम न करके भी बहुत सख्त मेहनत करके आप अपनी सेहत को नुक्सान पहुचाएंगे। 
 
आप जहां कहीं भी जाते हैं आपको अपने बीते हुए दिनों की याद दिलाने वाला कुछ न कुछ मिल ही जाता है जहां आपने अपने प्रियतम के साथ प्यार भरा समय बिताया था। यह तो कहा ही जा सकता है कि अब वह पुरानी बात नही रही है।  उन बातों के लिए अपना मन दुखी न करें ,कुछ चीजों को चाहते हुए भी नही बदला जा सकता इसीलिए उन्हें वैसे ही रहने दें जैसी वे हैं। 
 
आज के दिन आपकी प्रतिभा को आपके उच्च अधिकारी पहचानेगें और आपके कार्य क्षेत्र में आपकी काफी प्रशंसा होगी और साथ ही साथ आपको घर में उपहार भी मिल सकता है जो आपके दिन को प्रज्जवलित करेगा और आप इस के हक़दार भी है। आपने अपने करियर को उठाने के लिए बहुत प्रयास किए है जिससे की आपको अपने कार्य की सराहना मिलेगी और अब उनके फल मिलने का समय भी है। आज के दिन आप कुछ महंगी खरीदारी में भी व्यस्त रहेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »