19 Apr 2024, 20:49:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातकों का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 12:24AM | Updated Date: Feb 12 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप विशेषकर हलके फुल्के मूड में रहेंगे।  सब समस्याओं का सामना चेहरे पर मुस्कराहट के साथ करेंगे। आज किसी विवाद में मैत्रीपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका भी अदा कर सकते हैंǀआपकी मौजूदगी से ख़ुशी और रोनक रहेगी और शाम को पार्टी की जान बने रहेंगे। 
 
आज आपको वैकल्पिक चिकित्सा के फायदों के बारे में पता चलेगा।  आप अपनी खराब सेहत के इलाज के तौर पर कई सारे नुस्खे आजमा चुके हैं परन्तु कोई विशेष फायदा नही हुआ है।  आज आपको कोई ऐसा नुस्खा मिलेगा जिससे आपको वास्तव में आराम मिलेगा।  आज प्रयोग करने से न डरें और वैकल्पिक उपाय अपनाकर देखें ,लाभ होगा। 
 
इस समय आपको अपने संबंधों से एक कदम पीछे हटकर अपने जीवन की बड़ी तस्वीर को ध्यान से देखना चाहिए।  आप पायेंगे कि आप एक तरह की भूलभुलैया में फंसे हुए है और इससे आप यह तक भी नही समझ पा रहे कि आप वास्तव में अपने सम्बन्ध से क्या अपेक्षा रखते हैं।  यह समय सारे अतिरिक्त कबाड़ को हटाकर अपने सम्बन्ध को स्पष्ट रूप से जांचने का है ताकि आप सही फैसले ले सकें। 
 
हालाँकि आपको अपने कार्य स्थल पर हास्य और आनंद लेने की कला आती है परन्तु अब आप पूरी तरह से अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। आप आज एक गैर जरुरी कार्य में भी गंभीर मुद्रा में रहेंगे। एक सहयोगी की सुस्ती और लापरवाही के कारण आप उसका काम अपने लिए कर सकते है। इसलिए आप पर कुछ अनुचित कार्य का दबाव आज बन सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »