29 Mar 2024, 05:39:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातकों का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 12:22AM | Updated Date: Feb 12 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी भीतरी शक्ति आपको एक साथ कई स्तरों पर सोचने की क्षमता देगी। आप किसी भी मुद्दे की तह तक जा पायेंगे। अपने दोस्तों –साथियों का भी सही मूल्याकन कर पायेगे। जहाँ तर्कशक्ति से बात ना बने,अपने मन की आवाज सुनें।  अपनी छिपी क्षमता को बाहर लाने का यह उत्तम समय है। विवादों से बचें,वे बाद में समस्या पैदा कर सकते हैंǀ\
 
आप आज ऊर्जा से भरे हैं। अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का प्रयोग खुद को फिट और स्वस्थ रखने के प्रयासों में करें। हर रोज नियमित और सही तरीके से एक्सरसाइज करने को अपनी आदत बनाएं। इस बारे में समर्पित रहें और टालमटोल न करें। आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही बहुत ही महंगी पड़ेगी इसीलिए अपने रूटीन स्वास्थ्य सम्बन्धी अपनी आदतों पर ख़ास ध्यान दें। 
 
आपके रिश्ते में हाल-फिहाल काफी उलझनें रही हैं और आप अपने पार्टनर के इशारे या जो वह आपको समझाना चाह रहे हैं वह नही समझ पाए हैं।  आज आपको अपने पार्टनर के बारे में कोई ऐसी सूचना मिलेगी जिससे आपको स्थिति को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।  आप इसके आधार पर कोई निर्णयात्मक कदम भी उठा सकते हैं लेकिन ऐसा करते हुए भी शांति बनाये रखें। 
 
यह गतिविधियों और उपलब्धियों को याद करने या समर्थन करने का अछा समय है और ये आपकी उपलब्धियों को मजबूती देगा की आप रास्ते पर प्रथम है। ये समय नयी शुरुआत करने के लिए अच्छा है चाहे वह नई परियोजना या एक नई नौकरी को लेकर हो। इस ऊर्जा को जब तक बनाए रखने की कोशिश करें , जब तक आप अपनी मंज़िल पर नहीं पहुंच जाते।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »