30 Mar 2024, 06:07:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2020 1:34AM | Updated Date: Feb 10 2020 1:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।  सहायता करने और लेने में अपने पूर्वाग्रहों को आड़े ना आने दें ,इससे आपकी प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं।  अब कोई भी बदलाव नयी सफलता ही लाएगा। 
 
आप एक नीरस और रूटीन जीवनशैली के आदी हो चुके हैं और इस प्रक्रिया का बुरा असर आपके शरीर पर देखा जा सकता है। अब भी समय है ,आपको जल्दी ही अपनी पहले वाली ताकत और स्टैमिना हासिल करने के लिए एक्सरसाइज शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि आपको जल्द ही किसी शारीरिक मेहनत वाले काम के लिए बुलाया जा सकता है। अपने तनाव को दूर करना भी महत्वपूर्ण है। चाहे आप इसे न जानते हों ,लेकिन आपका अस्वास्थ्यकर खाना ही इस तनाव का कारण है। 
 
आज का दिन संबंध सुधारने और पुराने गलतफहमी को स्पष्ट रूप से दूर करने के लिए एकदम उचित है। आज आप एक ऐसे व्यक्ति से मिल सकते है , जो आपसे दूर हो गया था। इस बात की संभावना है , की प्यार की पुरानी दीवानगी आपके मन में दोबारा जग उठे। अतीत और वर्तमान के रिश्तों का संतुलन साधना आज के दिन का सबसे बड़ा चुनौती पूर्ण कार्य होगा।
 
जिन परियोजनाओं पर आप लम्बे समय से लग्न के साथ कार्य कर रहे थे , इस मोड़ पर आप उन्हें सार्वजनिक कर सकते है, और इस तरह से आप अपनी शैली में मंच पर आगे की और शान से रुख कर सकते है। आपके काम की विशिष्टता आपको सम्मान दिलाएगी जब यह सबके सामने आएगी , हालांकि गोपनीयता बना कर रखना समय की मांग है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »