20 Apr 2024, 08:16:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2020 1:30AM | Updated Date: Feb 10 2020 1:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। पहचान और इज्जत भी मिलेगी। वित्तीय स्थिति बेहतर होगी,ऑफिस में तारीफ़ मिलेगी।  वेतन में बढ़ोतरी भी संभव है।  सेल्स क्षेत्र वाले लोग भी लक्ष्य हासिल क्र पायेंगे।  आज अपने परिधान में नीला रंग शामिल करें।  इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। 
 
आप आज विशेष रूप से शक्तिशाली महसूस कर रहे हैं। ग्रहों की स्थिति में बदलाव से कुछ ऐसी स्थितियां बनी हैं कि आप अविश्वसनीय मानसिक शक्ति का अनुभव कर रहे हैं और कोई भी चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। यह समय अपने शारीरिक फिटनेस को लेकर भी थोडा गंभीर होने के लिए बिलकुल ठीक है क्योंकि इस समय आपके गंभीर होने से सफलता की पूरी संभावना है। 
 
अगर आप सावधान नही रहेंगे तो कोई तीसरा पक्ष आपकी लव लाइफ में काफी हस्तक्षेप कर सकता है और गंभीर गलतफहमियां पैदा कर सकता है। आपको अपनी और पार्टनर की भी भावनाओं का विशवास करना सीखना चाहिए। दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान देने की बजाय अपनी भावनाओं पर अधिक ध्यान दें।आपको जो प्रोफेशनल मुद्दे परेशान करते हैं ,उनके बारे में भी अपने पार्टनर से भी बात करनी चाहिए। 
 
आप अपने सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करेंगे और कार्य क्षेत्र में शांति का माहौल रहेगा , लेकिन व्यापार के मामलों में किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श करें। धोखाधड़ी की संभावना है। यदि संभव हो तो अपनी व्यापारिक सौदों को दूसरे दिन पर ठाले और अपने सहयोगियों की विश्वसनीयता का मूल्यांकन करे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »