26 Apr 2024, 03:16:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इस सप्ताह किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किन्हें होगा भारी नुकसान..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2020 2:23AM | Updated Date: Feb 5 2020 2:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है और कई राशियों के लिए यह सप्ताह बेहत शुभ रहने वाला है। यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा? किन राशि वालों का समय बढ़िया गुजरेगा और किन लोगों के सामने परेशानियां आ सकती हैं? जानिए, इस सप्ताह का पूरा हाल ज्योतिषाचार्य अरुणेश कुमार शर्मा से।
 
मेष- उत्तरोत्तर भाग्यवर्धक संकेतों संग आया सप्ताह शुरूआत में धीमा रह सकता है। स्वास्थ्य सुधार होगा। अप्रत्याशितता में कमी आएगी। मध्य से महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने की कोशिश करें। धर्म आस्था और विश्वास को बल मिलेगा। खर्च और निवेश बढ़े हुए रह सकते हैं। कार्य व्यापार पर फोकस बढ़ाएंगे। प्रबंधन प्रशासन का सहयोग मिलेगा। सक्रियता लाएं।
 
वृष- दाम्पत्य में शुभता भरता आया सप्ताह धर्म आस्था विश्वास को बढ़ाने वाला है। आरंभ अच्छा रहेगा। सभी को साथ लेकर चलेंगे। मध्य में सतर्कता बरतें। अनजानों से दूरी रखें। उत्तरार्ध उम्मीद से अच्छे परिणाम ला सकता है। भेंट के लिए समय लेकर निकलें। खानपान संवार पर रहेगा। रुटीन बेहतर बनाए रखेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा।
 
मिथुन- मिश्रित फलकारक सप्ताह है। जोखिम लेने से बचें। पेशेवरता बढ़ाएं। लोन संबंधी मामले बनेंगे। मित्र संबंध प्रगाढ़ होंगे। साझा प्रयासों में गति आएगी। टीम भावना को बल मिलेगा। मध्य में महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर सकते हैं। उत्तरार्ध में यात्रादि में जल्दबाजी से बचें। अपरिचितों से मेलजोल में सतर्कता रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
कर्क- मन के मामलों में दृढ़ता भरता आया यह सप्ताह प्रियजनों से करीबी बढ़ाने वाला है। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। नए अनुबंधों की संरचना संभव है। मध्य में विरोधियों से सतर्क रहें। मेहनत पर भरोसा रखें। लेन देन में स्पष्टता रखें। परिजनों से सलाह लेना बेहतर होगा। लक्ष्य पर फोकस रखें। उत्तरार्ध उपलब्धि पाने में सहायक।
 
सिंह- सहजता और सद्भाव की सीख संग आया सप्ताह व्यक्तिगत मामलों को गति देने वाला है। निजी जिम्मेदारियों को निभाने पर जोर रहेगा। शिक्षा संस्कारों को बल मिलेगा। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को मध्य में कर लेने की सोच रखें। उत्तरार्ध में पेशेवरता का लाभ मिलेगा। आर्थिक लेन देन में सावधानी रखें।
 
कन्या- शुभ सूचनाओं की संभावनाओं संग आया सप्ताह श्रेष्ठ फलकारक है। निसंकोच आगे बढ़ें। आशंकाओं से परे विश्वास से सफलता मिलेगा। घरेलु मामलों में सहजता बढ़ेगी। अपनों से तालमेल बढ़ेगा। साथी उम्मीदों के अनुरूप रहेगा। भौतिक संसाधनों पर जोर देंगे। बौद्धिकता को बल मिलेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे।
 
तुला- रहन सहन संवारता आया सप्ताह सुख सुविधाओं पर फोकस रखने वाला है। अपनों से तालमेल बढ़ेगा। भवन वाहन की अभिलाषा को बल मिलेगा। विश्वबंधुत्व की भावना प्रबल होगी। चर्चाओं में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। संबंधों का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण प्रयासों में तेजी दिखाएं। साहस संपर्क प्रभावी रहेगा।
 
वृश्चिक- साहस और सफलता लाया यह सप्ताह अधिकाधिक कर दिखाने पर जोर देने वाला है। मेहनत और सृजन का संयोग उम्मीद से बेहतर परिणाम देगा। लोकप्रियता बढ़ेगी। संपर्कों का लाभ मिलेगा। बंधुओं से निकटता बढ़ेगी। शुभ प्रस्ताव मिलेंगे। अपनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। निर्णय क्षमता बढ़ेगी।
 
धनु- रिश्तों को बेहतर बनाता आया सप्ताह उत्तरोत्तर प्रभावकारी रहने वाला है। दान धर्म में रुचि लेंगे। अपनों से तालमेल बढ़ेगा। संबंधों में सुधार होगा। सक्रियता सहजता सौम्यता से सभी प्रभावित होंगे। स्मरण क्षमता बढ़ेगी। सक्रियता बनाए रखें। सभी का सहयोग रहेगा। वाणी व्यवहार में मधुरता रखें। सृजन संग्रह पर जोर रहेगा।
 
मकर- आर्थिक मामलों में धैर्य से काम लेने की सलाह संग आया यह सप्ताह व्यक्तिगत प्रयासों के लिए अच्छा है। योग्यता प्रदर्शन के अवसर बनेंगे। रिश्तों में शुभता बढ़ेगी। आय व्यय दोनों में आगे रहेंगे। न्यायिक मामलों में सतर्कता रखें। नकारात्मकता से बचें। वैदेशिक मामले गति ले सकते हैं। दूर देश की यात्रा संभव।
 
मकर- आर्थिक मामलों में धैर्य से काम लेने की सलाह संग आया यह सप्ताह व्यक्तिगत प्रयासों के लिए अच्छा है। योग्यता प्रदर्शन के अवसर बनेंगे। रिश्तों में शुभता बढ़ेगी।। आय व्यय दोनों में आगे रहेंगे। न्यायिक मामलों में सतर्कता रखें। नकारात्मकता से बचें। वैदेशिक मामले गति ले सकते हैं। दूर देश की यात्रा संभव।
 
मीन- भाग्यकारी सप्ताह है। अड़चनें दूर होंगी। धर्म आस्था विश्वास से सभी क्षेत्रों में बेहतर करेंगे। धार्मिक यात्रा संभव है। व्यापार व्यवसाय में सफलता के योग हैं। प्रभावशाली समय का लाभ उठाएं। साथी सहयोग करेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। निजी जीवन में सुख सौख्य। कार्य कुशलता बढ़ेगी। स्वास्थ्य सुधरेगा। साक्षात्कार में सफलता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »